Latest Post

ब्रजेश मिश्रा को पितृ शोक        (Suryanshtimes)बालाघाट विगत कई वर्षों से समाज सेवा के साथ पत्रकारिता के माध्यम से प्रशासन ओर जानता के बीच समन्वय स्थापित करने निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे खिलाड़ी बृजेश मिश्रा (जेपी फाइनेंस के डायरेक्टर )निवासी प्रेम नगर के पिताजी श्री छलकन प्रसाद मिश्रा जी का अचानक स्वर्गवास ही गया है ।ज्ञात हो कि सिंचाई विभाग से रिटायर्ड सब इंजिनियर श्री जे पी मिश्रा सर्व समाज के लिए आखिरी वक्त तक लड़ते रहे और उनकी मदद करते रहे यही गुड़ उनके बेटो में भी आया । जे पी दादा के नाम से मशहूर मिश्रा जीवक विगत कुछ माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिसका इलाज उनके पुत्रों द्वारा नागपुर जबलपुर के साथ बालाघाट में भी लगातार करवाया जा रहा था ।जिनका स्थानीय आरोग्य हॉस्पिटल में दिनांक 21 फरवरी को रात्रि 9:10 पर स्वर्क लोक गमन हो गया ।बाबूजी के निधन कि खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में सभी समाज वर्गों के लोग उनकी एक झलक पाने ओर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे और ये क्रम दूसरे दिन से सायं तक चलते रहा ।।बाबूजी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है जिसमें उनकी पत्नी तीन पुत्र दिनेश मिश्रा शिक्षक जबलपुर , कौशलेश मिश्रा इंजिनियर बंगलौर ओर तीसरे ब्रजेश मिश्रा है साथ ही दो पुत्री जिनका विवाह हो चुका है और सभी के बच्चे भी है । अब सभी को बाबूजी के प्यार को भुलाना संभव नहीं है ।बाबूजी की अंतिम यात्रा कल 22 की दोपहर 12 बजे निज निवास से स्थानीय मोक्ष धाम जगपुर घाट निकली गई जहाँ उनका पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान बाबूजी के चाहने वाले हजारों की संख्या में उपस्थित थे । सभी ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्म शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया गया ओर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे प्रार्थना की गई । 5 साल की आशिरा फातिमा वालिद कलीम अहमद इमाम बाडा बैहर रोड ने पहला रोजा रखा सिनीयर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय खण्डवा में     ….(suryanshtimes balaghat)जिला कबड्डी संघ बालाघाट के महासचिव श्री रमेश दीक्षित ने प्रेस को बताया कि सिनीयर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय खण्डवा में माह दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। उत्कृष्ट खेल के आधार पर बालाघाट के श्री संदीप कौकोटे का चयन म.प्र. कबड्डी सिनीयर पुरूष टीम में किया गया है। वे अभी प्रशिक्षण शिविर भोपाल में भाग ले रहे है। वे दिनांक 22.03.2026 को बडौदा (गुजरात) में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो दिनांक 24.02.2026 से 29.02.2026 तक आयोजित है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 60 टीमो ने भाग लिया था जिसमें इनका चयन किया गया है जो गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर श्रीमती अनुभा मुंजारे अध्यक्ष जिला कबडडी संघ विधायक बालाघाट ने शुभकामनाये प्रेषित की है एवं संघ के पदाधिकारी श्री सुरेश बाघरेचा, राकेश सिंगारे, प्रकाश दुबे ,बृजेश मिश्रा, श्री कमलजीत छाबड़ा, डॉ. वेदप्रकाश लिल्हारे, पूरनसिंह भाटिया, उमेश जायसवाल, जितेन्द्र कोचर, कारो लिल्हारे, रमेश दीक्षित, रामकिशोर राहंगडाले, श्री भीमराज ठाकरे, खेमलाल वरकडे, उमेश सपाटे, रविशंकर उइके, श्री राहुल बोरसा जिला एवं खेल युवक कल्याण अधिकारी, श्री राजेन्द्र शिवहरे, श्री तुफान मर्सकोले ने एवं सभी कबड्डी क्लबो ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें शुभकामनायें एवं बधाई दी है। श्री दिनेश पारीवाल व्यक्तित्व एवं कृतित्व परिवहन कार्यालय बालाघाट

प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल से 07 साल बाद रिहा करआज सायं तक आयेंगे गांवबालाघाटजिले के तहसील मुख्यालय खैरलांजी का निवासी गरीब युवक प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल में 07 साल तक बंद रहने के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद उसे वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया है। प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के लिए उसके परिवार ने बालाघाट जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।कलेक्टर मृणाल मीना ने प्रसन्नजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई और प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के इंतजाम कर उसके परिजनों के साथ एक टीम अमृतसर रवाना की थी। यह टीम अमृतसर पहुंच गई है और प्रसन्नजीत को लेकर खैरलांजी के लिए रवाना हो गई है।प्रसन्नजीत को लेकर इस टीम के आज शाम तक खैरलांजी पहुंचने की संभावना है। प्रसन्नजीत के परिजनों ने इस मदद के लिए बालाघाट जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है

राज्य ऋण संगोष्ठी में जेएसके बैंक हुआ सम्मानितकलेक्टर व बैंक प्रशासक मृणाल मीना ने की प्रशंसा

(suryanshtimes balaghat)राष्ट्रीय ग्रामीण और विकास बैंक भोपाल द्वारा ऋण परिदृश्य के समग्र विकास एवं आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राज्य में उपलब्ध ऋण संभावनाओं को लेकर 30 जनवरी को विश्वास…

54 व राष्ट्रगान भारत माता प्रतिमा के सामने हम फाउंडेशन ने किया__ युनूस खान

(suryanshtimes)बालाघाट _हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक ngo है जो की निरंतर समाज सेवा कर राष्ट्र सेवा की भावना से संपूर्ण मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेशों में काम…

7 फरवरी को त्यागमूर्ति माता रमाई आंबेडकर जयंतीसमारोहधम्मज्ञान प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजन होंगे सम्पन्नसंपूर्ण भारतीय बौद्धों की राष्ट्रीय मातृत्व धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के माध्यम से धम्म का करवा निरंतर गतिमान हो रहा हैइसी क्रम में संस्था की जिला शाखा बालाघाट के तत्वावधान में दिनांक 7 फरवरी 2026 को बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी की जीवन संगिनी त्याग की साक्षात मूर्ति माता रमाई आंबेडकर जी की जयंती समारोह का आयोजन स्थानीय कमला नेहरू महिला मंडल,डॉ.आंबेडकर चौक बालाघाट मप्र में किया गया हैं, जिसके मुख्य अतिथि आयुनी लता ताई तायडे राज्य संघटक एवं वरिष्ठ केंद्रीय शिक्षिका भुसावल महाराष्ट्र होगी,प्रमुख अतिथि संस्था के मप्र राज्य शाखा द.के अध्यक्ष,समता सैनिक दल के GOC एवं केंद्रीय शिक्षक मप्र(बालाघाट)एवं अध्यक्षता अशोक कुमार मेश्राम जिलाध्यक्ष बालाघाट करेंगे,प्रमुख अतिथि हेमलता ताई डोंगरे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय शिक्षिका,धर्मेंद्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव,महेश सहारे प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी गोवारी समाज बालाघाट,सचिन मेश्राम अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ,आर के कठाने प्रदेश सचिव एवं केंद्रीय शिक्षक,राजकपूर कामडे प्रदेश कार्य सचिव तथा केंद्रीय शिक्षक एवं विशेष अतिथि हाजी शोहेब खान संयोजक राष्ट्रीय मुस्लिम बहुजन एकता मंच,प्रमिला चौहान जिला कोषाध्यक्ष,रमा टेकाम(प्रेम शांति)वरिष्ठ आदिवासी समाज सेवी,आयशा फातिमा समाज सेवी मुस्लिम समाज वारासिवनी,नलिनी वाहन अध्यक्ष प्रेरणा विहार, यशवंत कनौजे जिला पालक मंत्री रविदासिया धर्म संगठन बालाघाट,हरिचंद्र महोबे जिलाध्यक्ष रविदासिया धर्म संगठन बालाघाट,शशि एम के मडामें तहसील अध्यक्ष,धर्मशिला मेश्राम नगर अध्यक्ष प्रज्ञा महिला मंडल लांजी,शीला कुम्हलवार बौद्धिक प्रमुख बालाघाट जिला बौद्ध संघ (रजिस्टर्ड) देवेंद्र कुमार घोड़ेश्वर सक्रिय सदस्य एवं संवाददाता हरिभूमि राष्ट्रीय दैनिक अखबार,संस्था के सभी उपाध्यक्ष सभी तहसील अध्यक्ष होंगे,मंच संचालन दूरेंद्र सावनकर तहसील अध्यक्ष किरनापुर एवं अभिराज मेश्राम महामंत्री वारासिवनी करेंगे।इस अवसर माता रमाई,बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब जीवनी एवं धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया पर आधारित बुद्ध धम्म ज्ञान प्रतियोगिता भी सम्पन्न होगी,जिसमें सफल प्रथम,द्वितीय,तृतीय प्रतियोगियों को क्रमशः 5000/-3000/-2000/- पुरस्कार राशि,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा,उसके बाद सफल होने वाले क्रमशः दस प्रत्याशी तो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा जिसके लिये दिनांक 06/02/2026 के पूर्व पंजीयन करना अनिवार्य है,अतिथियों के द्वारा माता रमाई के जीवन संघर्ष त्याग के बारे उद्बोधन, संगीतमय कार्यक्रम के बाद सम्मान एवं पुरस्कार वितरण के बाद अंतिम सत्र में भोजनदान होगा,अतः सम्पूर्ण मप्र एवं बालाघाट जिले के बौद्ध अम्बेडकरी,बहुजन समाज के अनुयायी यो को समारोह में शामिल होकर धम्म लाभ लेने की अपील संस्था की जिला शाखा बालाघाट द्वारा की गई है

खुशियाल मेश्रामजिला उपाध्यक्ष BSI बालाघाट

गांगुलपारा के घने जंगल में बसे गांव में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हम फाउंडेशन बालाघाट ने मनाया गणतंत्र दिवस_ यूनुस खान

(Suryanshtimes)बालाघाट _बालाघाट से 25 किलोमीटर दूर दो पहाड़ों के नीचे प्रकृति के गोद में बसे हुए गांगुलपारा डैम के उद्गम स्थल सतनारी वाटरफॉल में बसे गांगुलपारा आदिवासी गांव में हम…

सभी सरकारी व निजी संस्थानों में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का छायाचित्र रखना किया जाए अनिवार्य26 जनवरी गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के समय छायाचित्र की हो अनिवार्यताभीम आर्मी भारत एकता मिशन ने सौपा ज्ञापनफोटो, बालाघाट।सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के छायाचित्र को रखना अनिवार्य करने और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह ध्वजारोहण के समय भी बाबासाहेब अंबेडकर के छायाचित्र रखने की अनिवार्यता किए जाने की प्रमुख मांग को लेकर भीम आर्मी एकता मिशन बालाघाट द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा गया है। जहां सौपे गए इस ज्ञापन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को देश अंग्रेजो की गुलामी आजाद हुआ था, लेकिन असली आजादी भारतीय नागरिको को 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस के दिन प्राप्त हुई थी। भारतीय संविधान के शिल्पकार,नारियो के मुक्तिदाता, भारत भाग्यविधाता, अन्याय शोषण से लड़कर डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर जी द्वारा विश्व का सबसे सुंदर और लचीला संविधान भारत को प्रदान किया है। ऐसे महान व्यक्ति को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन जिले की समस्त सरकारी/गैर सरकारी संस्थानो मे ध्वजारोहण के समय डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर जी का छायाचित्र नदारत पाया जाता है यह एक बहुत ही शर्मशार बात है और हमारे भारत देश के लिए एक निंदनीय विषय है।उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिले की सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानो को तत्काल आदेशित करे कि वह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के समय डॉ० बाबा साहब अम्बेडकर जी का छायाचित्र लगाकर ध्वजारोहण करें। वही सभी संस्थानो में बाबा साहेब अंबेडकर का छायाचित्र अनिवार्य रूप से लगाया जाए इसी मांग को लेकर आज हमने ज्ञापन सौपा है। इस दौरान भीम आर्मी एकता मिशन बालाघाट जिला उपाध्यक्ष संतोष गेड़ाम, तहसील अध्यक्ष सौरभ सहारे ,अभिषेक मेश्राम , अनामिका मेश्राम, आशा पटले, दीपा मेश्राम, राहुल वंशकार, अंजलि फुलमारी, दीक्षा मेश्राम, रितिक वंशकार, श्रेजल मेश्राम, अनिल खोब्रागड़े,और निहाल मालवी सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हम फाउंडेशन ने लगाया कांसगी ग्राम के मडका मड़ई में कंबल वितरण का शिविर_ युनूस खान

बालाघाट _हम फाउंडेशन भारत जो सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है लगातार हम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी के मार्गदर्शन में निरंतर ऊंचाइयों पर कार्य कर रहा है महाकौशल प्रांत…

16 वीं मध्य प्रदेश इंडियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को बालाघाट में होने जा रहा है आयोजन को लेकर जिला अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया टूर्नामेंट कमेटी का गठन किया गया है जिसमें आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश पाठक मुख्य संरक्षक रमेश रंगलानी संरक्षक महेंद्र सुराना पासवेंद्र पारधी देवेंद्र सिंह चंदेल संयोजक सत्यनारायण अग्रवाल उपाध्यक्ष आदित्य पंडित संदीप सौगादे विपिन अग्रवाल कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चावला सह कोषाध्यक्ष रूपेंद्र बनकर सचिव दिनेश कोरे सहसचिव रूपल गौतम सुधीर तोमर शैलेंद्र यादव को कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है। टूर्नामेंट का आयोजन हरी मंगलम लॉन में किया गया है एवं टीमों के रूकने एवं खाने की व्यवस्था हरी मंगलम लॉन एवं होटल में की गई है।स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीम सूची :- छिंदवाड़ा , बालाघाट, सिवनी, झाबुआ , इंदौर नर्मदापुरम , भोपाल , उमरिया , शहडोल , डिंडोरी , बैतूल , मंडला ,श्योपुर, छतरपुर, कटनी , रायसेन , नीमच , उज्जैन , सीहोर, पांढुरना , रतलाम आदि टीमों की जानकारी आई है।

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के इंटरनेशनल राइला का आयोजन, कान्हा में भारत के साथ ही विदेश से आए बच्चों ने लिया हिस्सा,बालाघाट। रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राइला (रोटरी यूथ लीडरशिप अवॉर्ड) का आयोजन सेलिब्रेशन वन विला कान्हा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि करनदीप सिंह (आईपीएस), डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल, पल्लवी जायसवाल, पीडीजी राकेश चतुर्वेदी (रिटायर्ड प्रिंसिपल सीएफ, छत्तीसगढ़), डीजीएनडी नवीन भावसार, सुमन भावसार, डॉ. संतोष राय, डॉ. ईला गुप्ता, रायला एडवाइज़र कमलजीतसिंघ छाबड़ा, रायला डिस्ट्रिक्ट चेयर बलजीतसिंघ छाबड़ा, वरिष्ठ रोटेरियन राज दुबे उपस्थित रहे।राइला कार्यक्रम में देश एवं विदेश से आए लगभग 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें अमेरिका, ब्राज़ील, मैक्सिको, फ्रांस, बेल्जियम एवं जर्मनी से आए 10 विद्यार्थी भी शामिल थे। जिन्हें नेशनल यूथ एक्सचेंज स्टूडेंट्स कहा जाता है। इसके साथ ही सेंट मैरी स्कूल बालाघाट, ओजस ग्लोबल स्कूल बालाघाट, बालाघाट इंग्लिश स्कूल, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल बरगढ़ (ओडिशा), हैम अकादमी जगदलपुर (छत्तीसगढ़), संस्कार स्मार्ट स्कूल एवं संस्कार गुरुकुल स्कूल जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने, प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. संतोष राय द्वारा कम्युनिकेशन स्कील्स, पब्लिक स्पीकिंग एंड कांफीडेंस, कैरियर गाईडेंस एंड गोल सेटिंग विषयों पर सत्र लिए गए। पीपी कमलजीत सिंघ छाबड़ा ने इंट्रोडक्शन ऑफ लीडरशीप विषय पर मार्गदर्शन दिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी डिज़ाइनैट नवीन भावसार एवं सुमन भावसार ने इंम्पोर्टेंस ऑफ टाईम मैनेजमेंट पर प्रकाश डाला गया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश चतुर्वेदी ने एथिक्स एंड वेल्युज इन लीडरशीप पर अपने विचार साझा किए गए। डॉ. एला गुप्ता ने मेंटल वेलनेस एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट पर उपयोगी सत्र लिया। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल ने प्रेरणादायक मोटिवेशनल टॉक के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंतर्गत जुम्बा ट्रेनर श्रुतिका बिसेन एवं उनकी टीम ने शारीरिक फिटनेस एवं जुम्बा कक्षाएं आयोजित की गईं। सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य एवं गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को कान्हा नेचर ट्रेल के अंतर्गत लगभग दो घंटे की जंगल ट्रैकिंग गाइड के मार्गदर्शन में कराई गई।समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त चयनित विद्यार्थियों को इमर्जिंग लीडर अवॉर्ड, मोस्ट रिस्पॉन्सिबल पार्टिसिपेंट अवॉर्ड, फ्यूचर लीडर अवॉर्ड, आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड एवं राइला स्टार अवॉर्ड से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत बैगा परिवारों को कंबल वितरित किए गए।राइला के समापन समारोह का मुख्य आकर्षण बैगा नृत्य रहा। जिसे विद्यार्थियों, अतिथियों एवं शिक्षकों ने उत्साह के साथ आनंद उठाया और इसकी सराहना की। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष संदीप असाटी, सचिव आशीष साहू, कोषाध्यक्ष राजेश गांधी, नरेंदरसिंघ छाबड़ा, प्रेसिडेंट इलेक्ट अंकित अग्रवाल, विक्रम सिंह भूते, धनेंद्र राहांगडाले, सौरभ हरिनखेड़े एवं रायपुर क्लब अध्यक्ष उत्तम गर्ग उपस्थित रहे।