Day: 22 February 2026

सिनीयर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय खण्डवा में     ….(suryanshtimes balaghat)जिला कबड्डी संघ बालाघाट के महासचिव श्री रमेश दीक्षित ने प्रेस को बताया कि सिनीयर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय खण्डवा में माह दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। उत्कृष्ट खेल के आधार पर बालाघाट के श्री संदीप कौकोटे का चयन म.प्र. कबड्डी सिनीयर पुरूष टीम में किया गया है। वे अभी प्रशिक्षण शिविर भोपाल में भाग ले रहे है। वे दिनांक 22.03.2026 को बडौदा (गुजरात) में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो दिनांक 24.02.2026 से 29.02.2026 तक आयोजित है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 60 टीमो ने भाग लिया था जिसमें इनका चयन किया गया है जो गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर श्रीमती अनुभा मुंजारे अध्यक्ष जिला कबडडी संघ विधायक बालाघाट ने शुभकामनाये प्रेषित की है एवं संघ के पदाधिकारी श्री सुरेश बाघरेचा, राकेश सिंगारे, प्रकाश दुबे ,बृजेश मिश्रा, श्री कमलजीत छाबड़ा, डॉ. वेदप्रकाश लिल्हारे, पूरनसिंह भाटिया, उमेश जायसवाल, जितेन्द्र कोचर, कारो लिल्हारे, रमेश दीक्षित, रामकिशोर राहंगडाले, श्री भीमराज ठाकरे, खेमलाल वरकडे, उमेश सपाटे, रविशंकर उइके, श्री राहुल बोरसा जिला एवं खेल युवक कल्याण अधिकारी, श्री राजेन्द्र शिवहरे, श्री तुफान मर्सकोले ने एवं सभी कबड्डी क्लबो ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें शुभकामनायें एवं बधाई दी है।