Author: Suryanshtimes

🌳तुलसी विवाह 1 नवंबर रविवार को🌳

जबकि वैष्णव संप्रदाय (सन्यासी) 02 नवंबर, रविवार को रखें। तुलसी विवाह का शुभ समय Shop सूर्यास्त के बाद से 72 मिनट तक श्रेष्ठ है। कन्या के विवाह में अगर विलंब…

व्हालीवॉल खिलाडी सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह 2 कोबालाघाट जिला खिलाडियों की खदान- राजेश पाठक

(बालाघाटsuryansh Times)जबलपुर संभाग में एक ऐसा इकलौता जिला है जहां पर हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी, व्हालीवॉल कुश्ती जैसे महत्वपूर्ण खेलों से जुड़ें खिलाडियों ने समय समय पर जिलें का नाम…

धान की कस्‍टम मिलिंग में गड़बड़ी किये जाने का मामला

03 राईस मिलर्स के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गई 05 करोड़ 47 लाख 58 हजार 331 रुपए मूल्‍य का 23 हजार 808 क्विंटल धान मिल में नही पाया गया कलेक्‍टर…

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला शाखा की बैठक में दिवंगत एस.एल.रंगारे जी पूर्व जिलाध्यक्ष बालाघाट को दि गई भावभीनी श्रद्धांजलिअशोक कुमार मेश्राम प्रभारी जिलाध्यक्ष मनोनीतदिवंगत रंगारे जी परिवार एवं संगठन के प्रति समर्पित थे

बालाघाट दिनांक 19/10/2025 को धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला शाखा बालाघाट की आवश्यक बैठक आयोजीत कर संस्था द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत एस.एल.रंगारे जी माजी श्रामणेर बौद्धाचार्य को…

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस, वर्षावास समापन, सम्मान समारोह धम्मध्वज यात्रा का आयोजन सम्पन्नमहाबोधी महाविहार बोधगयाविश्वधरोहर-क्रांतिकरी भंतेविनयाचार्यमहाबोधिमहाविहार,भीम जन्मभूमि सहित बौद्धों की सभी विरासते विरोधियों से वापस लेंगे-एड.भंडारेबौद्धो की विरासते बचाने के आंदोलन के साथ संस्था के धम्म कार्य निरंतर करना होगा-डॉ.चरनदास ढेंगरेबालाघाट। पूरे भारत वर्ष में बोधिसत्व डा. बाबा साहेब आंबेडकर जी द्वारा स्थापित भारतीय बौद्धो की धार्मिक संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया के राष्टीय ट्रस्टी/ कार्याध्यक्ष,बाबा साहेब के पौत्र डॉ.भीमराव यशवंत राव आंबेडकर साहेब के निर्देशन में संपूर्ण भारत देश में बौद्ध धम्म का कारवां निरंतर गतिमान होने के साथ ही बौद्धो की सभी विरासते बचाने के लिये आंदोलन निरंतर जारी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के जिला शाखा इंदौर मुख्यालय में दिनांक 12 अक्टुबर को स्थानीय माई मंगेशकर सभागृह लोहामंडी में धमचक्र प्रवर्तन दिवस,वर्षावास समापन, प्रबोधन मालिका, मिलन सम्मान समारोह व धम्म ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। विशेष रूप से महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन के प्रणेता क्रांतिकारी भंते विनयाचार्य जी बोधगया का आगमन हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि संस्था के एड. एस.के.भंडारे सर राष्टीय उपाध्यक्ष , केन्द्रीय कार्यालय प्रमुख मुंबई, प्रमुख अतिथि बी.एच.गायकवाड गुरूजी राष्टीय सचिव एवं म.प्र. के पालक मंत्री मुंबई, भीम जन्म भूमि के अध्यक्ष भंते प्रज्ञशील जी इंदौर,गौतम पाटिल सर राष्टीय संघठक भोपाल,डॉ.चरनदास ढेंंगरे अध्यक्ष एवं केन्द्रीय शिक्षक म.प्र.बालाघाट,राजकपुर कामडे प्रदेश कार्य.सचिव एवं केन्द्रीय शिक्षक बालाघाट, आद.आर.सी.दिवाकर प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर)म.प्र.शिवपुरी डॉ. उत्तम प्रधान म.प्र.महामंत्री एवं लेफ्टीनेट कर्नल SSD,डॉ. शांताराम वाघ म.प्र. उपाध्यक्ष एवं लेफ्टीनेंट कर्नल SSD इंदौर, कैलाश एम.इंगले राज्य संघठक, डा. शीला दांडगे एवं अन्य सदस्य मंचासीन थे। समारोह की अध्यक्षता युवा साथी शुभम रायपुरे जिलाध्यक्ष एवं एसएसडी के पदाधिकारी इंदौर के द्वारा की गई थी। सफल मंच संचालन महामंत्री संतोष सकपाल द्वारा किया गया था,सर्वप्रथम अग्रसेन चौराहा से विशाल धम्म ध्वज यात्रा महारैली का आयोजन संस्था के राष्टीय,म.प्र. राज्य, जिला शाखा इंदौर के सभी शाखाओं के,समता सैनिक दल के,महिला प्रभाग अर्थात माता रमाई महिला मंडल के साथियो की उपस्थिति वं भिक्खु संघ एवं सभी धम्म अनुयायी यो की उपस्थिति में किया गया। जिसमें हजारो की संख्या में धम्म उपासक, उपासिका शामिल रहे। 500 मीटर लंबे धम्म ध्वज के साथ यह रैली भंते विनयाचार्य जी के उपस्थिति में आकर्षण का केन्द्र रही। भ्रमण करने के पश्चात रैली कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां पर BSI धम्म संस्था,SSD के मोनो के साथ, सेल्फी पाइँट पे हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी ने अपने हस्ताक्षर किये। मंचीय कार्यक्रम में सामूहिक पूजा वंदना के बाद सभी अतिथियों ने सभी को संबोधित किया। मुख्य प्रबोधन में क्रांतिकारी भंते विनयाचार्य जी ने सारगर्भित रूप से उदबोधन दिये। उन्होने बताया कि महाबोधी महाविहार विश्व धरोहर है। वह सम्बोधी स्थान दुनिया में केवल बोधगया महाविहार है,उक्त आंदोलन में सभी ने सहयोग करना चाहिए। प्रमुख अतिथि संस्था के ट्रस्टी व राष्टीय उपाध्यक्ष एड.भंडारे जी ने क्रांतिकारी अंदाज में सभी को बताया कि महाबोधी महाविहार, दीक्षाभूमि नागपुर, भीम जन्म भूमि इंदौर सहित सभी बौद्धो की विरासते विरोधियो से लेकर रहेगें। महाबोधी विहार हेतु माह सितंबर में संस्था की ओर से डॉ. भीमराव यशवंत राव आंबेडकर साहेब एवं 30 राज्यो के अध्यक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। वैसे ही भीम जन्मभूमि एवं दिक्षा भूमि के लिये आवश्यक हुआ तो न्यायालयीन कार्यवाही जारी रखेगें। गायकवाड गुरूजी ने आंदोलन में सहयोग के साथ सभी को आनंद मय जीवन जीने के टिप्स दिये। म.प्र. राज्य शाखा अध्यक्ष डॉ चरनदास ढेंगरे ने अपने उदबोधन में बताया कि बौद्धो की सभी विरासते बचाने के आंदोलन के साथ सभी ने संस्था के माध्यम से किये जाने वाले धम्म कार्य निरंतर करना होगा,सभी प्रकार के आयोजन बौद्धो की विरासते बचाने के आंदोलन को समर्पित है की जानकारी दी,जिलाध्यक्ष शुभम रायपुरे जी ने भीम जन्मभूमि में हो रही गड़बड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दि।इस आयोजन में समता सैनिक दल जिला बटालियन इंदौर व भोपाल का विशेष योगदान रहा। भोपाल जिलाध्यक्ष दिलीप बनकर,महासचिव शोभित जूमडे, संदीप सकपाले, इंदौर से विशाल सुर्यभान इंगले, राहुल राजाराम इंगले, राहुल कैलाश इंगले, सुनील प्रधान, राहुल हिरवे,अमर चिंताव,नीलेश वागोदे,मधुकर वागोदे,राजू अवसरमल,ऋषभ गुरुचल,राजू इंगले,शुभम वाकोड़े,रतन ससाने रोहित सरदार,अनिकेत इंगले,रवि तायडे आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

राजकपुर कामडेप्रदेश कार्या.सचिव बीएसआई बालाघाट

भीम आर्मी एकता मिशन बालाघाट के द्वारा ग्वालियर के एडवोकेट अनिल मिश्रा का पुतला दहन अनिल मिश्रा ने बाबा साहब अंबेडकर जी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिस टिप्पणी से आक्रोशित होकर भीम आर्मी एकता मिशन बालाघाट के द्वारा आज दिनांक 9 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को अंबेडकर चौक में अनिल मिश्रा अधिवक्ता ग्वालियर का पुतला दहन का कार्यक्रम भीमराव आर्मी एकता मिशन बालाघाट  द्वारा किया गया

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस, वर्षावास समापन, प्रवचन मालिका मिलन सम्मान समारोह में शामिल होगें जिले के कार्यकर्तामहाबोधी महाविहार मुक्ति हेतु पूज्य भंते विनयाचार्य का आगमनदिनांक 12 अक्टुबर 2025 को भारतीय बौद्धो की सर्वोच्च धार्मिक संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया जिला शाखा इंदौर द्वारा धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस, वर्षावास समापन समारोह, प्रबोधन मालिका, मिलन सम्मान समारोह एवं मैत्री भेाज का आयोजन ताई मंगेशकर सभागृह ईस्वा कालेज के सामने लोहामंडी इंदौर में किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि क्रांतिकारी भंते विनयाचार्य बोधगया होगें। प्रमुख अतिथि यो में एस.के.भडारे सर ट्रस्टी व राष्टीय उपाध्यक्ष एवं स्टाफ़ आफिसर SSD, बी.एच.गायकवाड गुरूजी राष्टीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी मुंबई, गौतम पाटिल राष्टीय संघठक भोपाल, एवं डॉ. चरनदास ढेंगरे अध्यक्ष एवं केन्द्रीय शिक्षक मप्र राज्य शाखा होगें। वही विशेष अतिथियों में डॉ.उत्तम प्रधान मप्र,महामंत्री एवं लेफिटीनेट कर्नल SSD,डॉ. शांताराम वाघ सर उपाध्यक्ष एवं लेफटीनेट कर्नल SSD इंदौर, शशिकांत वानखेडे एवं कैलाश इंगले राज्य संघठक इंदौर, राजकपुर कामडे प्रदेश कार्य. सचिव (बालाघाट), समारेाह की अध्यक्षता शुभम रायपुरे, जिलाध्यक्ष BSI इंदौर द्वारा की जावेगी। इस अवसर पर समता सैनिक दल द्वारा मार्च निकालकर बाबा साहेब को मान वंदना दी जावेगी। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षक, बोद्धाचार्य एव ं अतिथियों का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। अत: संघठन के समस्त पदाधिकारी, आंबेडकरी बौद्ध अनुयायियो से उक्त समारोह में उपस्थित होने अपील बालाघाट,इंदौर,जिला एवं मप्र.राज्य शाखा द्वारा की गई है।राजकपुर कामडेप्रदेश कार्या.सचिव बालाघाट

आर.के.कठाने एवं राजकपुरकामडे द्वारा मुंबई चैत्यभूमी में आयोजित केन्द्रीय शिक्षक शिविर में अर्जित की सफलतादि बुद्धिस्ट सोसा.आफ इंडिया केन्द्रीय शाखा का आयोजन बालाघाट। भारतीय बौद्धो की सर्वोच्च सामाजिक धार्मिक संस्था जिसके राष्टीय ट्रस्टी एवं कार्याध्यक्ष बोधिसत्व डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर जी के पौत्र डॉ.भीमराव यशवंतराव आंबेडकर मुंबई है,ऐसी राष्टीय धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया की केन्द्रीय शाखा द्वारा चैत्यभूमि मुंबई द्वारा केन्द्रीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर एवं परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टुबर 2025 तक किया गया। उक्त शिविर में शामिल होने के लिये पूरे देश से हजारो की संख्या में पदाधिकारीयों ने इंट्रेस एक्जाम दि थी,उसमें प्रवेश केवल 50 उर्त्तीण पदाधिकारियों को दिया गया था। शिविर में शामिल करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढेंगरे जी, महामंत्री उत्तम प्रधान इंदौर द्वारा केन्द्रीय शाखा को मप्र एवं बालाघाट, इंदौर जिले के शिविरार्थीयों की अनुशंसा की गई थी। बालाघाट जिले के आर.के.कठाने प्रदेश सचिव, राजकपुर कामडे प्रदेश कार्या. सचिव इंदौर,से आनंदा शेगोकार, सतीश चितावले, लक्ष्मण गवांदे, बैतुल के प्रेमलाल आंबुलकर, किशोर कुमार पाटिल, ग्वालीयर के रामचरण बौद्ध एवं अन्य द्वारा चैत्यभूमि मुंबई में 10 दिवस आवासीय श्रामनेर,केन्द्रीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न 42 विषयों पर प्रशिक्षण लेकर परीक्षा उत्तीर्ण कर केन्द्रीय शिक्षक बन गये। परीक्षा उर्त्तीण के बाद सभी को डॉ.भीमराव यशवंतराव आंबेडकर साहेब एवं केन्द्रीय कार्यालय प्रमुख एड.एस.के.भंडारे के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र बोधिसत्व बाबा साहेब के छोटे पौत्र इंजीनियर आनंदराज आंबेडकर के हस्ते वितरित किये गये। सभी शिविरार्थीयों को केन्द्रीय शाखा के डॉ.एड.जगदीश गवई सर राष्टीय उपाध्यक्ष, बी.एच.गायकवाड गुरूजी राष्टीय सचिव, डॉ.एड.एस.एस.वानखेडे राष्टीय सचिव, एम.डी.सरोदे गुरूजी उप प्रमुख प्रशिक्षण विभाग,सुषमा ताई पवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अशोक केदारे महामंत्री महाराष्ट्र,सुषमा ताई पंवार राष्टीय उपाध्यक्ष वैशाली ताई अहिरे,सुप्रिया ताई कासारे, बी.एम.काम्बले राष्टीय सचिव, सी बी तेलतुमड़े राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,डॉ.राजेश पवार राष्ट्रीय सचिव,रविन्द्र गवई,अनिल मनोहर सचिव प्रशिक्षण विभाग, डी.एम.आचार्य गुरुजी असिस्टेंट स्टाफ ऑफिसर SSD आदि ने प्रशिक्षण दिया।भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा 24 प्रकार के शिविरों के माध्यम से आदर्श बौद्ध समाज निर्माण का निरंतर किया जा रहा है,इन शिविरो में सबसे महत्वपूर्ण एवं जवाबदारी तथा चुनौती पूर्ण शिविर केंद्रीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर एवं केंद्रीय शिक्षक का पद होता है जिसके माध्यम से समाज में फैली अंधश्रद्धा पाखंडवाद यज्ञ हवन बलि एवं बुवाबाजी जैसे आडंबर को खत्म करके समाज को बुद्ध का सत्य मार्ग शील सम्पन्न सदाचरण और धम्म के आचार सहिता के साथ जीवन जीने का मार्ग बताना है तो इस नई पारी की शुरुआत के लिए आप आपको केंद्रीय शिक्षक बनने पर बहुत बहुत मंगलकामनाएं एवं नए चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए हार्दिक शुभेच्छा,सभी को सफलता के लिए डॉ.चरनदास ढेंगरे अध्यक्ष मप्र,एस.एल.रंगारे जिलाध्यक्ष बालाघाट, धमेन्द्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव, हेमलता ताई डोंगरे प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमीलाताई चौहान कोषाध्यक्ष, खुशीयाल मेश्राम जिला उपाध्यक्ष, शैलेष सुखदेवे जिला उपाध्यक्ष, सुधा मेश्राम, शीतल खोंब्रागडे,पूर्णिमा गनवीर, अमित वैध,आनंद वैध, एन.के.मेश्राम, कांटेक्टर, आर.डी.बंसोड अध्यक्ष,अभिराज मेश्राम महामंत्री वारासिवनी, प्रमोद कुमार भिमटे अध्यक्ष लांजी, दुरेन्द्र सावनकर अध्यक्ष किरनापुर, कैलाश भोरजार अध्यक्ष खैरलांजी, प्रहलाद मेश्राम अध्यक्ष लालबर्रा, गणेश मंडेलकर परसवाडा, आर.डी.देशभ्रतार एवं के.आर. सोनटके बैहर आदि द्वारा उन्हे ढेर सारी शुभकामनाएं देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।खुशीयाल मेश्रामजिला उपाध्यक्ष बालाघाट

पुरातत्व शोध संस्थान को समर्पित किया हिन्दी टंकण मशीन

(suryanshtimes balaghat)इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट में पुरातत्व से संबंधित विभिन्न सामग्रीयों का समावेश है। इसी तारतम्य में हिन्दी मुद्रलेखन टंकण मशीन जिसका चलन अब समाप्त हो चुका…

‘भारत माता प्रतिमा अनावरण समारोह’ कल 06/10/25

(suryanshtimes balaghat)बताया गया है कि 6 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे चौपाटी परिसर, काली पुतली चौक, बालाघाट में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण होगा। मुख्य वक्ता श्री गौतम…