बालाघाट। बालाघाट जिले के वरिष्ठ पत्रकार अनिल नामदेव का लम्बी बीमारी के चलते 29 नवंबर को 55 वर्ष की आयु में अपने निवास स्थान बालाघाट में निधन हो गया.
जानकारी अनुसार अनिल नामदेव बालाघाट जिले में कई समाचार पत्रों में कार्य चुके हैं लेकिन हार्ट अटैक आने से उनकी दिल्ली के लिलावती अस्पताल में सर्जरी हुई, जिसके बाद बालाघाट प्रेम नगर में निवासरत आराम कर रहे थे लेकिन 29 नवंबर को अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया जहां उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था किंतु अधिक स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया जा रहा था कि उन्होंने अंतिम सांस ली. जहां अपने पिछे पुत्री और पत्नी को छोड़ कर दुनियां से अलविदा हो गए.. अनिल नामदेव के निधन से पत्रकार साथियों में शोक की लहर है, वहीं पत्रकार राकेश सिंगारे, आशु डहरवाल, प्रकाश दुबे, ब्रजेश मिश्रा, पंकज डहरवाल, देवेंद्र घोड़ेश्वर, सलीम शाह सहित अन्य साथियों ने शोक व्यक्त की हैं.

