मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री आलोक मिश्रा जी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी नियुक्त किया श्री आलोक मिश्रा जी को कमलनाथ जी ने निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे जी की भावना अनुसार कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे तथा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करेंगे यहां यह भी बता दें श्री आलोक मिश्रा छात्र जीवन से ही राजनीति कांग्रेस पार्टी के करते आ रहे हैं जबलपुर यूनिवर्सिटी में भी इन्होंने छात्र राजनीति की यह एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जबलपुर की जनता से सीधे जुड़े हुए हैं तथा उनकी मदद करते चले आ रहे हैं गरीब जनता को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संघर्ष आंदोलन धरना आदि भी किए हैं जबलपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता भी हैं जबलपुर क्षेत्र की राजनीति में भी दखल रखते हैं एक सफल उद्योगपति भी है मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है



