ना सिर्फ वृक्षारोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्प
वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए फलदार पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बड़ा होने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में अनेक लोगों को स्वच्छ हवा, छाया, फल और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करेगा।कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि यदि हर व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाले समय में हरियाली बढ़ेगी और भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।


इस अवसर पर एपीसीआर पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष अंसार खान उपाध्यक्ष अजाज खान अज्जू भाई सचिव वकील शाकिर रिजवी(लीगल सेल) मीडिया प्रभारी पत्रकार इमरान कुरैशी सदस्य युनूस खान मास्टर रियाज अली कादर फकरुद्दीन अकिल खान रशीद कुरैशी हाजी असलम खान कालू भाई शम्सू भाई रेहान सिद्दीकी आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहकर पौधा रोपण किया गया।
इमरान कुरैशी
मीडिया प्रभारी
Apcr बालाघाट
२/७/२०२६
