(Suryanshtimes)Balaghatकार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला बालाघाट (म०प्र०) ने बताया कि
म०प्र० शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश कमांक/एफ 1-7/2010/ए-2/दो, दिनांक 30 अगस्त 2010 के अनुसार, मान. उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटिशन (सिविल) कमांक 310/1996 में दिनांक 22.09.2006 को पारित निर्णय में पुलिस सुधार के संबंध में दिये गये निर्देशों तथा पुनः दिनांक 11.01.2007 को पारित आदेश के अनुसार माननीय प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में “जिला पुलिस शिकायत बोर्ड” का गठन निम्नानुसार किया जाता है नाम एवं पद 01. श्री उदय प्रताप सिंह, मान. मंत्री परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला बालाघाट।- अध्यक्ष

- मान. प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित महिला सदस्य श्रीमति सरिता सोनेकर, पार्षद, वार्ड नं.12 बुढी बालाघाट।- सदस्य 03. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बालाघाट- सदस्य04. पुलिस अधीक्षक बालाघाट- सदस्य / सचिव होंगे समिति के उद्देश्य एवं कार्य :-01. जिला पुलिस शिकायत बोर्ड को उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारियों से संबंधित शिकायतों पर र्कावाही प्रस्तावित करने का अधिकार होगा। यदि उच्चाधिकारी के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होती है, तो उसे सक्षम राज्य स्तर आयोग/एजेंसी को संदर्भित करने अथवा सक्षम प्राधिकारी को उचित सलाह / परामर्श देने का अधिकार बोर्ड को होगा।02. जिला पुलिस शिकायत बोर्ड को पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से संबंधित निम्नलिखित मामले में सुनवाई / जांच करवाने का अधिकार होगा1. अधिकारियों द्वारा कदाचरण एवं प्रताडना, भूमि/भवन पर कब्जा तथा अश्लील टीका-टिप्पणी संबंधी प्रकरण।
रिपोर्ट लिखने में एवं कार्य में विलंब अथवा मना करने हेतु।3. व्यक्तिगत विद्वेष से अधिकारों का दुरूपयोग।4. पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु, बलात्कार तथा गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाना।5. नियम विरूद्ध गिरफ्तार करना तथा पुलिस अभिरक्षा में रखना। - अन्य विषय जो राज्य शासन समय-समय पर सौपे
माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा अनुमोदित)
आदित्य मिश्रा (मापुसे) पुलिस अधीक्षक बालाघाट (म.प्र.)पृ०क्रमांक-पुअ/बाला/शिपु/दीगर/35/2026
दिनांक: 15/05/2026
प्रतिलिपि :- 01.
निज सहायक, श्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री परिवहन एवं स्कूल शिक्षा म.प्र. शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला बालाघाट की ओर सादर सूचनार्थ। - अपर मुख्य सचिव गृह पुलिस विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल की ओर सादर सूचनार्थ।
- श्रीमति सरिता सोनेकर, पार्षद वार्ड नं.12 बुढी बालाघाट की ओर कृपया सूचनार्थ।
- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बालाघाट की ओर कृपया सूचनार्थ ।
(माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा अनुमोदित)
पुलिस अधीक्षक बालाघाट (म.प्र.) द्वारा जारी किया गया
