(suryanshtimes balaghat)जिले के सभी पात्र गैर सदस्य किसानों को पैक्स से जोड़कर उन्हे संस्थागत ऋण, कृषि सेवाओं एवं सहकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। जिसको लेकर 14 अप्रेल डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट अंतर्गत 17 शाखाओं की 131 सहकारी समितियों में सघन सदस्यता अभियान नवीन सदस्य एवं कृषको की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। मृणाल मीना कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में 14 अप्रेल को अभिनव सिंह बघेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट, राजेश उइके उपायुक्त सहकारिता द्वारा बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समिति लांजी एवं पी. जोशी प्रबंधक लेखा, सारंग बिसेन द्वारा समिति गढ़ी तथा अन्य समितियों में शाखा प्रबध्ंाको, पर्यवेक्षको, संस्था प्रबंधको सुभाष राहंगडाले, एम.एल. नगपुरे, नवल पालीवाल, सुरेश सहारे कृषक, प्रमोद उमरे कृषक, रोशनी मेरावी सरपंच, विमल पाटिल, दशरथ घारवैया, डी.डी. ठाकरे शाखा प्रबंधक बिरसा, चिंतामन राव गौतम, ओपी बिसेन, डी.एल. हनवत, पिकेश पंचेश्वर, रमेश उयके द्वारा कृषको की उपस्थिति में सघन सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई।
इस दौरान लांजी, गढ़ी एवं अन्य समितियों में नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों घनश्याम वानखेड़े, रैनकुमार मानकर, हिरामन नागफासे, कन्हैया, नितीशकुमार एड़े, आकाश एड़े, रैजित कटरे, राजेन्द्र एड़े, मिलेश्वरी एड़े, भिवराम, ठाकुरप्रसाद, धनराज, दीनाराम, सुलकाबाई, भागचंद, ललीताबाई फगनूलाल कुकर्रा, महिपाल भालापुरी, अशोक बोदा, माधुरी गढ़ी, राजेश्वरी गढ़ी, चमरूलाल राम्हेपुर, देवेन्द्र बोदा, दिलीप कुमार उमरिया, डुन्डीलाल सोनपुरी, संतोष मेड़की का फुलमाला, तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अभिनव सिंह बघेल सीईओ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले के ऐसे कृषि भूमिधारक जो वर्तमान में समितियों के सदस्य नही है उन्हे सदस्यता दिलाई जाना है जिससे उन्हे सहकारी लाभ प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि पैक्स के सदस्य किसानों को अल्पकालीन फसल ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज दर एवं मध्यमकालीन ऋण कम ब्याज दरो पर आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जावेगा। इसके अलावा किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, बीज, एवं कीटनाशक उचित मूल्य पर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराये जावेगे। राजेश उइके उपायुक्त सहकारिता ने कहा कि पेक्स सदस्य किसानों को विभिनन सरकारी अभियानों का लाभ प्राथमिकता से मिले इस हेतु यह अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके अलावा सदस्य सहकारी संस्था के निर्णयो में भाग ले सकते है एवं लाभांश प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गो का समावेश होता है।
वनांचल क्षेत्र बैहर अंतर्गत समिति गढ़ी में अभियान की शुरूआत करते हुए पी.जोशी प्रबंधक लेखा ने कहा कि समिति ग्रामीण सहकारी तंत्र की आधारशीला है जो किसानों को ऋण, कृषि आदान, भंडारण, विपणन तथा अन्य आवश्यक सेवाएॅं उपलब्ध कराती है। वर्तमान में अनेक पात्र किसान अभी पैक्स के सदस्य नही है, जिसके कारण वे संस्थागत ऋण एवं अन्य सहकारी सुविधाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त नही कर रहे है ऐसे कृषक सदस्यों को समिति से जोड़ने का कार्य सघन सदस्यता अभियान के तहत किया जा रहा है। उन्होने कहा कि यह अभियान 15 मई तक चलेगा जिसमें जिले के अधिक से अधिक कृषको से अपील की गई है कि वे समिति की सदस्यता लेकर सहकारी लाभ प्राप्त करे।



