(suryanshtimes)बालाघाट_ हम फाउंडेशन भारत के प्रदेश महासचिव युनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है।जो निरंतर बालाघाट जिले सहित पूरे प्रदेश में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है सामाजिक कार्यों में शैक्षणिक कार्यों में सांस्कृतिक कार्यों में भागीदार होकर राष्ट्र सेवा के माध्यम से आम जन में राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा कर राष्ट्रगान कर लोगों को अनुशासित करने का लक्ष्य हम फाउंडेशन भारत ने राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में तय किया हुआ है।
प्रदेश महासचिव युनुस खान ने बताया कि आज का राष्ट्रगान काली पुतली चौक में भारत माता प्रतिमा के सामने ५६ वा राष्ट्रगान का गायन।किया गया जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत जी ने नाम दिया गया है “दो मिनट राष्ट्रगान आओ करे राष्ट्र का सम्मान”। जिसमें एनजीओ के सदस्य के अलावा रह चलते नागरिक भी शामिल होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते।है।समय इसका निर्धारित होता है और ठीक उसी समय पर बिना किसी के इंतजार में जितने भी लोग हो उनके द्वारा गायन किया जाता है।आज के राष्ट्रगान गायन में प्रदेश के महामंत्री युनूस खान प्रांतीय समग्र विकास संयोजक संतोष असाटी प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जिला अध्यक्ष श्याम कौशल शाखा अध्यक्ष शाखा संरक्षक सुभाष गुप्ता दिलीप वड़ीचार शाखा उपाध्यक्ष शिल्पा राउत सचिव चीनू जैन कोषाध्यक्ष राजेश गांधी महिला संयोजक खुर्शीद कुरैशी गिरधारी लाल जायसवाल प्रेमचंद सेर्वाइवार अकछीत जैन सामाजिक कार्यकर्ता गणेश अग्रवाल जी मौजूद थे।

श्याम कौशल
जिला अध्यक्ष
१/४/२०२६

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *