(Suryanshtimes balaghat)करणी ज्वेलर्स में पकड़ायी डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी बालाघाट मुख्यालय में मां अन्नपूर्णा मंदिर के पास माधव प्रेस के सामने में संचालित हो रही करणी ज्वेलर्स में जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। रात भर चली इस जांच कार्यवाही में डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। करणी ज्वेलर्स के अभिलेख की तुलना में सोने चांदी के स्टॉक में कमी पाई गई है। जानकारी अनुसार जीएसटी टीम में 8 सदस्य हैं जो कि जबलपुर से आए थे। जिन्होंने लोकेश कुमार लिल्हारे, आयुक्त, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, जबलपुर के मार्गदर्शन में करणी ज्वेलर्स में जेवरात की खरीदी और बिक्री से जुड़े दस्तावेज खंगाले साथ ही स्टॉक को चेक किया है। रिटर्न फाइल को भी देखा है। यह कार्यवाही विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर की गई थी। अन्नपूर्णा मंदिर के निकट में संचालित हो रही करणी ज्वेलर्स में जीएसटी की टीम 25 मार्च को कार्यवाही करने के लिये आयी हुई थी। टीम द्वारा 26 मार्च की सुबह तक कार्यवाही की गई। याने कि सारी रात यहां पर जीएसटी के अधिकारियों ने दस्तावेजो व अभिलेखों का मिलान करने के साथ ही सोने व चांदी के जेवरात का मिलान किया। जिसके पश्चात ही प्रथम निष्कर्ष में यह पाया गया कि करणी ज्वेलर्स में करणी ग्वेलर्स व्यापक खामियां हैं। अभिलेखों की तुलना में सोने एवं चांदी के स्टॉक में महत्वपूर्ण कमी पाई गई। जांच में अभिलेख की तुलना में सोने चांदी के स्टॉक में मिली कमी गई। इस प्रक्रिया में यह पाया गया कि करणी ज्वेलर्स के संचालक ओम सोनी अर्थात करदाता द्वारा वस्तुओं के लेखांकन एवं कर देयता करणी स के निर्धारण में गंभीर अनियमितताए भी की गई हैं। यहां पर डेढ़ करोड़ की यह टैक्स चोरी पकड़ी गई हैं। यह आकंड़ा बढ़ सकता हैं। जानकारी देते हुये जबलपुर से आयी टीम की ओर से प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई हैं। जिसमें बताया गया कि जबलपुर की टीम ने करणी ज्वेलर्स में जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों को जांच किया गया हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परिसर में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा उसकी तुलना करदाता द्वारा अभिलेखों में दर्शाए गए स्टॉक से की अभिलेखों की तुलना में सोने एवं चांदी के स्टॉक में महत्वपूर्ण कमी पाई गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उक्त कमी का कुल मूल्य लगभग 1.5 करोड़ आंका गया है। यह संकेत करता है कि संबंधित करदाता द्वारा वस्तुओं के लेखांकन एवं कर देयता के निर्धारण में गंभीर अनियमितताएं हो सकती हैं। यह कार्यवाही रात्रि भर चली तथा दिनांक 26. मार्च की प्रातः पूर्ण की गई। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वही इस कार्यवाही से करणी ज्वेलर्स के यहां पर हड़कंप की स्थिति रही। जानकारी के अनुसार इस छापेमारी के पश्चात फिलहाल में करणी ज्वेलर्स में तालाबंदी रही। दूसरे दिवस 26 मार्च को दूकान का यहां पर ताला नहीं खुला और शटर बंद रहे। जानकारी में आया कि इस टीम ने सारी रात जांच की कार्यवाही कर सुबह पूर्ण होने पर यहां से जबलपुर के लिये रवानगी ली। जिस प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी हैं। तथा अन्य संस्थाओं में भी अभी कार्रवाई होगी जो काम इनकम टैक्स जीएसटी दर्शाकर भारी भर काम कार्य कर रहे हैं और सरकार को धोखा दे रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *