Post navigation सिनीयर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय खण्डवा में ….(suryanshtimes balaghat)जिला कबड्डी संघ बालाघाट के महासचिव श्री रमेश दीक्षित ने प्रेस को बताया कि सिनीयर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय खण्डवा में माह दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। उत्कृष्ट खेल के आधार पर बालाघाट के श्री संदीप कौकोटे का चयन म.प्र. कबड्डी सिनीयर पुरूष टीम में किया गया है। वे अभी प्रशिक्षण शिविर भोपाल में भाग ले रहे है। वे दिनांक 22.03.2026 को बडौदा (गुजरात) में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो दिनांक 24.02.2026 से 29.02.2026 तक आयोजित है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 60 टीमो ने भाग लिया था जिसमें इनका चयन किया गया है जो गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर श्रीमती अनुभा मुंजारे अध्यक्ष जिला कबडडी संघ विधायक बालाघाट ने शुभकामनाये प्रेषित की है एवं संघ के पदाधिकारी श्री सुरेश बाघरेचा, राकेश सिंगारे, प्रकाश दुबे ,बृजेश मिश्रा, श्री कमलजीत छाबड़ा, डॉ. वेदप्रकाश लिल्हारे, पूरनसिंह भाटिया, उमेश जायसवाल, जितेन्द्र कोचर, कारो लिल्हारे, रमेश दीक्षित, रामकिशोर राहंगडाले, श्री भीमराज ठाकरे, खेमलाल वरकडे, उमेश सपाटे, रविशंकर उइके, श्री राहुल बोरसा जिला एवं खेल युवक कल्याण अधिकारी, श्री राजेन्द्र शिवहरे, श्री तुफान मर्सकोले ने एवं सभी कबड्डी क्लबो ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें शुभकामनायें एवं बधाई दी है। ब्रजेश मिश्रा को पितृ शोक (Suryanshtimes)बालाघाट विगत कई वर्षों से समाज सेवा के साथ पत्रकारिता के माध्यम से प्रशासन ओर जानता के बीच समन्वय स्थापित करने निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे खिलाड़ी बृजेश मिश्रा (जेपी फाइनेंस के डायरेक्टर )निवासी प्रेम नगर के पिताजी श्री छलकन प्रसाद मिश्रा जी का अचानक स्वर्गवास ही गया है ।ज्ञात हो कि सिंचाई विभाग से रिटायर्ड सब इंजिनियर श्री जे पी मिश्रा सर्व समाज के लिए आखिरी वक्त तक लड़ते रहे और उनकी मदद करते रहे यही गुड़ उनके बेटो में भी आया । जे पी दादा के नाम से मशहूर मिश्रा जीवक विगत कुछ माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिसका इलाज उनके पुत्रों द्वारा नागपुर जबलपुर के साथ बालाघाट में भी लगातार करवाया जा रहा था ।जिनका स्थानीय आरोग्य हॉस्पिटल में दिनांक 21 फरवरी को रात्रि 9:10 पर स्वर्क लोक गमन हो गया ।बाबूजी के निधन कि खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में सभी समाज वर्गों के लोग उनकी एक झलक पाने ओर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे और ये क्रम दूसरे दिन से सायं तक चलते रहा ।।बाबूजी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है जिसमें उनकी पत्नी तीन पुत्र दिनेश मिश्रा शिक्षक जबलपुर , कौशलेश मिश्रा इंजिनियर बंगलौर ओर तीसरे ब्रजेश मिश्रा है साथ ही दो पुत्री जिनका विवाह हो चुका है और सभी के बच्चे भी है । अब सभी को बाबूजी के प्यार को भुलाना संभव नहीं है ।बाबूजी की अंतिम यात्रा कल 22 की दोपहर 12 बजे निज निवास से स्थानीय मोक्ष धाम जगपुर घाट निकली गई जहाँ उनका पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान बाबूजी के चाहने वाले हजारों की संख्या में उपस्थित थे । सभी ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्म शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया गया ओर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे प्रार्थना की गई ।