(suryanshtimes)balaghat कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में 16 फरवरी को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट सभाकक्ष में सहकारी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 131 बी पैक्स समितियों के कर्मचारियांे ने कम्प्यूटराईजेशन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयोजन में प्रमुख रूप से राजेश उइके उपायुक्त सहकारिता बालाघाट, अभिनवसिंह बघेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेएसके बैंक बालाघाट, पी.जोशी प्रबंधक लेखा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण रौनक चैकसे और रोहित ढोढ़रे द्वारा दिया गया। उन्होने बताया कि पैक्स कम्प्यूराईजेशन योजना अंतर्गत ईआरपी माड्यूल में आने वाली समस्या, यूटिलिटी पोर्टल में जोड़े गए ब्याज अनुदान बनोन के नय विकल्प एवं प्रक्रिया तथा केआरपी पोर्टल में आने वाली समस्यों के संबंध में जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान समिति कर्मचारियों ने कार्य के दौरान आ रही परेशानियों को बताया जिस पर प्रशिक्षणकर्ताओं ने समस्याओं का निदान कैसे किया जाए इस पर जानकारी दी। दो पाली में हुये इस प्रशिक्षण में मुख्य शाखा बालाघाट, किरनापुर, वारासिवनी, डोंगरमाली, खमरिया, लालबर्रा, रामपालयी, खैरलांजी, लामता, परसवाड़ा, बैहर, बिरसा, साडरा, तिरोड़ी, कटंगी, भानेगांव, लांजी के संस्था प्रबंधक और डाटा आॅपरेटर उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री उइके उपायुक्त सहकारिता ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार समितियों में कार्य करना सुनिश्चित करे ताकि समितियों में कार्य सुगमता पूर्वक हो सके। इसके अलावा श्री उइके ने कहा कि प्रत्येक समितियां व्यवसाय विविधिकरण के अंतर्गत कार्य करेगी। वर्तमान में जिले में धर्मकांटा, इफको मार्ट का संचालन किया जा रहा है इसी तरह समिति कार्यक्षेत्र में जो कार्य उपयुक्त होगा उसे करना है। इस दौरान श्री बघेल सीईओ ने कहा कि सभी समितियां पैक्स कम्प्यूटराईजेशन पर कार्य कर रही है और प्रतिदिन डे एण्ड समय पर करे। इसकी माॅनीटरिंग जिले एवं प्रदेश स्तर पर की जा रही है। बालाघाट जिले में पैक्स कम्प्यूटराईजेशन में उत्कृष्ट कार्य किया है, जो निरंतरता की ओर रहना चाहिए। श्री बघेल ने उपस्थित संस्था प्रबंधको और डाटा आॅपरेटरो से कहा कि कार्य में यदि किसी को कोई परेशानी आती है तो वे तत्काल सूचित करे ताकि समय पर निराकरण किया जा सके। प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए श्री जोशी प्रबध्ंाक लेखा ने कहा कि जिले की सभी समितियां ईआरपी माड्यूल, यूटिलिटी पोर्टल अंतर्गत ब्याज अनुदान, केआरपी पोर्टल में सावधानीपूर्वक कार्य करे ताकि त्रुटि की संभावना ना हो।