Post navigation रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड आयोजन 9 से, बच्चे सीखेंगे नेतृत्व, संवाद, टीम वर्क और आत्मनिर्भरता के गुण, कान्हा में होगा आयोजन बालाघाट। 13 से 18 वर्ष के वर्ष के बच्चों में नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल आगामी 9 जनवरी से 11 जनवरी तक रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड नाम से कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। जिसको लेकर आज आयोजित प्रेसवार्ता में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने जानकारी साझा की। डिस्ट्रिक्ट रायला चेयर रोटे. बलजीत सिंघ छाबड़ा ने बताया कि रोटरी यूथ लीडरशिप अवॉर्ड (रायला) कार्यक्रम का आयोजन कान्हा के सेलिब्रेशन वन विलास में किया जा रहा है।जिसमें देशभर से लगभग 150 बच्चे भाग लेंगे। साथ ही विदेशों से आए प्रतिभागी भी इसमें शामिल होकर इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करेंगे।डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट टीम से रायला एडवाइजर रोटे. कमलजीत सिंघ छाबड़ा ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल का एक प्रतिष्ठित यूथ लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क, संवाद कौशल व निर्णय क्षमता तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी की समझ पैदा करना है। जिस कार्यक्रम में 13 से 18 वर्ष स्कूल, कॉलेज के छात्र, उभरते युवा लीडर्स, ऐसे युवा जो सीखने और आगे बढ़ने की इच्छा रखते है, वे, इसमें शामिल हो सकते है।इस कार्यक्रम में लीडरशिप वर्कशॉप, मोटिवेशनल सेशन्स,पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज, खेल, समूह चर्चा व प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां होगी। जिसका लाभ युवा पीढ़ी को नेतृत्व कौशल में वृद्धि, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच, नए मित्र और नेटवर्किंग के रूप में होगा। आयोजन में शामिल होने वाले युवाओं को RYLA प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा क्लब अध्यक्ष रोटे. संदीप असाटी एवं सचिव रोटे. आशीष साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि ये कार्यक्रम अनुभवी रोटेरियन एवं विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने वाले इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए बलजीत सिंघ छाबड़ा के मोबाइल नंबर 9407313800 एवं संदीप असाटी के मोबाइल नंबर 9302039025 पर संपर्क कर सकते है। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया बिरसा तहसील शाखा का गठन सम्पन्न आर डी देश भरतार एवं धरम श्यामकुंवर के प्रयासअनुकरणय भारतीय बौद्धों के सर्वोच्च धार्मिक सामाजिक संगठन दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिसके संस्थापक अध्यक्ष बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी है,बाबासाहेब ने हम सबको अपने समस्त धार्मिक गतिविधियों को सम्पन्न कराने हेतु यह मातृत्व संगठन दिए जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु एवं अन्य संस्कार सम्पन्न कर भारत के सारे बौद्धों को एक साथ एक मंच पर रहने हेतु बाबा में निर्देश दिये थे तथा देश समस्त जिला,तहसील,नगर,ग्राम,वार्ड शाखाओं में संस्था की शाखा ओ का गठन कर समाज के अंतिम धम्मबंधु ओ तक समस्त महापुरुषों की विचारधारा पहुंचाने का कार्य हो।इस कार्य के लिए संस्था के मप्र राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढेंगरे कई माह से अपनी टीम के साथ चिंतन कर रहे थे,गठन की जवाबदारी जिला शाखा के सचिव आद.आर डी देशभरतार जी एवं धरम श्यामकुवर जी जिला सचिव को दि,जिन्होंने अपनी लोगो के बीच जाकर जानकारियों देकर सभी मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया,गठन हेतु जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मेश्राम जी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ढेंगरे जी के निर्देश से बिरसा निवासी चैनलाल मेश्राम जी,सुंदरलाल अंगारे जी, एवं एस एल मेश्राम जी को संयोजक बनाकर उनके सहयोग से देशभरतार जी एवं श्यामकुवर जी ने दिनांक 11/01/2026 को बैठक आयोजिता कर तहसील शाखा गठन सम्पन्न कर कार्यकारिणी की घोषणा की,जिसमें अध्यक्ष दीपक बनसोड महासचिव सी. एल.मेश्राम,उपाध्यक्ष-दुर्गेश अंगारे-आयुनी अरुणा बनसोड- यशवंत बनसोड,कोषाध्यक्ष यशवंत बनसोड,कार्य.सचिव रामकुमार मेश्राम, सचिव-जयंतीलाल भौतमांगें, हेमलता बनसोड़,विमला बनसोड,सुजाता रावतकर, शन्तकला डोंगरे,जितेंद्र डहाटे,सिद्धार्थ घरडे,मोनू रामटेके लेखा परीक्षक देवेश्वर कामडे,संगठक-सुधीर बनसोड बाबूराव वैध,रामू मेश्राम, मयादास गेडाम कार्यकारिणी सदस्य-अशोक ऊके,महेंद्र रावतकर,आदर्श वाहने,चंद्रकांत नागवंशी,कृष्णा रावतकर,संध्या कामडे आदि की नियुक्तिया की।सभी ने गठन पूर्व संस्था की सदस्यता ग्रहण कर बिरसा तहसील क्षेत्र में धम्म संस्था के माध्यम से निष्ठा से धम्म कार्य गतिमान करने का संकल्प लिया,इस गठन समारोह में बैहर से संस्था के तहसील अध्यक्ष के आर सोनटक्के,सचिव के एल धाकड़े सचिव,सूरजलाल मेश्राम क्षेत्र के अशोक नागदेवे सहित भारी संख्या में अनुयायि शामिल थे।