जैसा कि विदित है हमारे लिए एवं विश्व के लिए कल 6 दिसंबर जिसे हम महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाते है आज बालाघाट में फुले आम्बेडकर सावर्जनिक जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में मनाया गया जिसमें सुबह आम्बेडकर चौक में माल्यार्पण कर श्याम 6 बजे पूजा वंदना की गई एवं संविधान की प्रस्तवना का वचान किया गया जिसमें फुले समिति के अध्यक्ष दयाल वासनिक ने संविधान की प्रतिज्ञा दिलाई एवं बाबा साहेब के संघर्ष को जानने एवं उनके संघर्ष को समझने को कहा। और बताया कि बाबा साहेब आम्बेडकर जी ने
हमें समानता, शिक्षा और संगठित रहने का मार्ग दिखाया।
उनकी सीख हर पीड़ित और वंचित को संघर्ष की शक्ति देती है।












महापरिनिर्वाण दिवस पर शत्–शत् नमन।
जय भीम।
दयाल वासनिक
अध्यक्ष– फुले आंबेडकर सावर्जनिक जयंती समारोह समिति 2025
