बालाघाट__हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक अखिल भारतीय संगठन है जो की निरंतर पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी सेवाएं प्रदेश भर में प्रदान कर रहा है ।हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाननित एडवोकेट निशिकांत चौधरी जी के निर्देशन में लगातार सामाजिक क्षेत्र में सांस्कृतिक क्षेत्र में शैक्षणिक क्षेत्र में कार्य कर राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में 2 मिनट राष्ट्रगान आओ करें राष्ट्र का सम्मान कार्यक्रम के तहत बालाघाट शहर में विगत लगभग ढाई वर्षो से निरंतर राष्ट्रगान गाया जा रहा है। आज जो राष्ट्रगान गाया गया वह 52 व राष्ट्रगान था।
हम फाउंडेशन भारत के महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष यूनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि राष्ट्रगान के माध्यम से लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करना राष्ट्रगान के प्रति लोगों का समर्पण पैदा करना लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से अनुशासित करना मुख्य उद्देश्य हम फाउंडेशन भारत का है। वैनगंगा शाखा बालाघाट के सदस्यों द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसमें शहर के सभी लोगों से शामिल होने की हमेशा अपील करते हैं ।
आज के इस राष्ट्रगान कार्यक्रम में हम फाउंडेशन भारत के महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष युनूस खान पप्पा भाई प्रांत के संपर्क प्रमुख संतोष कुमार असाटी जिला अध्यक्ष श्याम कौशल शाखा अध्यक्ष एडवोकेट संदीप नेमा शाखा के उपाध्यक्ष मास्टर दिलीप vadichar शाखा के कोषाध्यक्ष राजेश गांधी महिला सहभागिता शाखा प्रमुख खुर्शीद कुरेशी नरेंद्र चचाने शालू गांधी रुबीना खान अजय यूके छाया सेवाईवार प्रेमचंद सेवाई वार विजय रूसिया जी एवं डाक विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।जिला अध्यक्ष श्याम कौशल एवं शाखा अध्यक्ष संदीप नेमा ने शहर के नागरिकों से अपील किए है कि आगामी १ जनवरी २०२६ को होने वाले ५३ वे राष्ट्रगान में रानी अवंती बाई चौक पर बड़ी संख्या में सुबह ९ बजे शामिल होकर अपने को गौरवान्वित करने का कष्ट करेंगे।उक्त जानकारी राजेश गांधी ने दी।


