संस्कार कसार ने एम्स के पीजी में आल इन्डिया में पाई 251वी रेंकबालाघाट l मेहनत लगन के साथ यही अपने काम के प्रति ईमानदारी भी हो तो आकाश के तारे भी तोड़े जा सकते है l यही कहावत चरितार्थ करते हुये बालाघाट की जमीन के एक होनहार बालक ने परिवार के साथ जिले का नाम भी प्रदेश से राष्ट्र लेबल तक पहुचा दिया है lजिले के रहने वाले सुरेश कसार जो कि शिक्षा के क्षेत्र मे कई सालो से बच्चों को आगे बढ़ाने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रहे है उनके पुत्र संस्कार कसार ने अपने दम लगन संघर्ष करते हुये उस सफ़लता को प्राप्त किया है जिसके बारे मे लोग सपना समझते है lसंस्कार 23 वर्षीय ने एम्स के पोस्ट ग्रेजुएट आल इन्डिया रेंक में पहली ही बार में 251 पायदान पर पहुच कर अपने और परिवार के सपने को साकार किया है lज्ञात हो कि संस्कार 12 वी में मेरिट में अंक लाकर एमबीबीएस दिल्ली मे भी आल इन्डिया में 316 रेंक प्राप्त किया था lपरिवार में तीन भैया में मंझले भाई संस्कार की माता श्रीमती किरण ने बताया कि ये बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में अव्वल रहा है l इस उपलब्धी पर उनके परिवार के सदस्य समाज ईस्ट मित्रों सहित सभी चाहने वालों ने बधाई के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

BySuryanshtimes

Nov 17, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *