पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल उमा श्री फाउंडेशन (फाउंडेशनअध्यक्ष सुधाकर शर्मा)के प्रतिभावृत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मध्‍यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 17 नवम्‍बर को बालाघाट प्रवास के दौरान उमा श्री फाउंडेशन द्वारा दादा बंगेश्‍वर नाट्य गृह में आयोजित प्रतिभावृत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और फाउंडेशन की ओर से वैष्‍णवी कोरे एवं विनोद मिश्रा को 06-06 हजार रुपए की प्रतिभावृत्ति प्रदान कर सम्‍मानित किया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथी मंत्री श्री पटेल ने उमा श्री फाउंडेशन द्वारा समाज में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्‍हें सम्‍मानित करने के लिए फाउंडेशन के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि देने वाले का हाथ हमेशा ऊपर रहता है। उमा श्री फाउंडेशन भले ही छोटी संस्‍था हो और उसकी आर्थिक स्थिति ठीक न हो इसके बाद भी वह प्रतिभाओं को खोजकर उन्‍हें सामने लाने का कार्य करता है तो यह सराहनीय है। यह फाउंडेशन का भले ही छोटा सा काम हो लेकिन समाज में सकारात्‍मकता का संदेश दे रहा है। कार्यक्रम में उमा श्री फाउंडेशन की ओर से बालिका कुमारी वैष्‍णवी कोरे एवं तबला वादक पंडित विनोद मिश्रा को सम्‍मानित कर उन्‍हें 06-06 हजार रुपए की प्रतिभावृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री श्री पटेल एवं अतिथियों द्वारा दादा बंगेश्‍वर मलिक के छायाचित्र पर माल्‍यार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्‍य श्रीमती मौसम बिसेन, जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष श्री राजा लिल्‍हारे, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्‍यक्ष श्री रमेश रंगलानी, श्रीमती लता ऐलकर, श्री अभय सेठिया, श्री महेंद्र सुराना, फाउंडेशन के अध्‍यक्ष पं. सुधाकर शर्मा, अन्‍य गणमान्‍य नागरिक, पत्रकार, छात्र छात्राऍ एवं बड़ी संख्‍या में आमजन उपस्थित थे।

BySuryanshtimes

Nov 17, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *