(Balaghat suryanshtimes)11/11/25बालाघाट पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “रोजगार मेला” के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। रोजगार मेला 36वीं वाहिनी, कनकी में CII (Confederation of Indian Industries), छिंदवाड़ा के सहयोग से आयोजित किया गया।रोजगार मेले में बालाघाट के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए 40 युवाओं का चयन वोल्टास, बजाज, रिलायंस सहित विभिन्न निजी कंपनियों में स्किल्ड टेक्नीशियन के पदों पर किया गया। चयनित युवाओं को दो माह की प्रशिक्षण अवधि हेतु CII ट्रेनिंग सेंटर, छिंदवाड़ा भेजा गया।आज दिनांक 11.11.2025 को सभी चयनित युवाओं को प्रशिक्षण हेतु छिंदवाड़ा रवाना किया गया। इस अवसर पर चयनित युवाओं के परिजन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देकर उत्साहपूर्वक रवाना किया। परिजनों ने बालाघाट पुलिस की अनूठी पहल की सराहना करते हुये धन्यवाद प्रकट किया।
पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा प्रारंभ की गई इस पहल से उन क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है, जहाँ विकास और रोजगार लंबे समय से पिछड़े हुए थे। इससे पूर्व भी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इन क्षेत्र के 105 युवाओं का चयन L&T कंपनी के माध्यम से कर उन्हें हैदराबाद में प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा की दूरदर्शी एवं जनहितैषी पहल न केवल इन युवाओं एवं उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बालाघाट पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

https://youtube.com/shorts/WE6tQkfoglM?si=Bz6jgFKP2pE-Tk4o
https://youtube.com/shorts/WE6tQkfoglM?si=Bz6jgFKP2pE-Tk4o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *