(बालाघाटsuryansh Times)जबलपुर संभाग में एक ऐसा इकलौता जिला है जहां पर हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी, व्हालीवॉल कुश्ती जैसे महत्वपूर्ण खेलों से जुड़ें खिलाडियों ने समय समय पर जिलें का नाम राज्य के साथ राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है l इसी भावना के साथ जिला स्पोर्टर्स अकादमी के तत्वाधान में आगामी रविवार 02 नवम्बर को जिले के व्हालीवाल खिलाडीयों का सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन नगर के होटल ग्रेड कमल में दोप. 01 बजे रखा गया है ।
इस समारोह के प्रमुख अतिथियों में श्रीमती भारती पारधी सांसद बालाघाट सिवनी , पूर्व केबिनेट मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर , रमेश रंगलानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय राजपूत समाज श्री संजय सिंह कछवाह जिला अध्यक्ष राजपूत समाज बालाघाट होगें।
इस आयोजन समिति के अध्यक्ष म.प्र. कबड्डी संध के उपाध्यक्ष एवं जिला सर्व ब्राम्हण समाज जिलाध्यक्ष राजेश पाठक है जिनके प्रयासों के कारण ही ऐसा आयोजन सम्भव हो पायेगा साथ ही इस आयोजन में सचिव सुधीर तोमर , सचिव अभिषेक पांडे जिला स्पोर्टर्स अकादमी अध्यक्ष तपेश असाटी के साथ जिला स्पोर्टर्स अकादमी एवं अन्य का समावेश इस आयोजन में प्रमुख है।
इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि बालाघाट जिला खेलों के क्षेत्र में केवल प्रदेश ही नहीं देश में अपना अलग स्थान रखता है। यहां पर विभिन्न खेलों के खिलाडियों ने समय समय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करके खुद का एवं जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर कभी कोई कमी नहीं छोडी है। जिला स्पोर्टर्स अकादमी लगातार खिलाडियों को प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन करने में निरंतर अपने प्रयास जारी रखता है।
ज्ञात हो कि समाजसेवी राजेश पाठक के नेतृत्व में ही बालाघाट जिले में पांच बार पुरूष एवं महिला कबड्डी स्पर्धा आयोजित की गई और बालाघाट से ही प्रदेश की टीम का चयन किया गया। हॉकी में नेहरू र्स्पोटिंग क्लब लगातार राष्ट्रीय स्तर की अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा का आयोजन कर रहा है। इसी तरह से पाठक के प्रयासों से ही यहां पिछले दिनों फुटबाल की भी राज्य स्तरीय स्पर्धाओं को आयोजित की गई।
जिले के खेल प्रेमियों की तारीफ करते हुये राजेश पाठक ने कहा कि छिंदवाडा, सिवनी, मंडला जिलों में जितने खेल आयोजन नहीं होते उससे कई गुना अधिक आयोजन बालाघाट में होते है l इसके लिये वह सभी खेल संस्थायें और आयोजन समिति बधाई की पात्र है जो इस प्रकार के खेल स्पर्धायें आयोजित करके जिले में खिलाडियों के उत्साह और उमंग को बनाये रखती है। खेल हमारे जीवन में केवल मनोरंजन का ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कबड्डी की तरह व्हालीवाल भी जिले में ऐसा खेल है जिसका ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत लोकप्रियता है और समय समय पर इसकी स्पर्धायें भी आयोजित होती है। व्हालीवाल की भी बालाघाट मुख्यालय में राज्य स्तरीय स्पर्धायें आयोजित की जा चुकी है।
इस खेल से जुडे खिलाडियों को और भी ज्यादा प्रोत्साहित करने के साथ उनका उत्साहवर्धन करने के दृष्टिकोण से ही व्हालीवाल खिलाडियों का यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है l जिसमें वर्तमान और भूतपूर्व सभी खिलाडियों का समावेश होगा साथ में सामाजिक समरसता को मजबूत करने दीवाली मिलन समारोह का भी आयोजन रखा गया है। यह सकारात्मक एवं रचनात्मक आयोजन के माध्यम से एक अच्छा संदेश जिले में देने का प्रयास है। इसके लिये जिला खेल अकादमी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार आयोजन को सफल बनाने के लिये सक्रिय है।
जिले भर के व्हालीवाल खिलाडियों को सम्मानित करने का यह आयोजन जिले मे समाजसेवी राजेश पाठक के नेतृत्व में पहली बार किया जा रहा है जिससे खिलाडियों के मान सम्मान के साथ-साथ खेल प्रतिभा को निखारने में और भी मदद मिलेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *