Author: Suryanshtimes

प्रदेश सरकार ने बस संचालकों के आगे घुटने टेके : शमीम सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी भोपाल बस किराया वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग, छात्राओं एवं महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने की मांग(Suryanshtimes)बालाघाट। मध्य प्रदेश के पूर्व सचिव शमीम सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में की गई भारी बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए इसे आम जनता की जेब पर सीधा हमला और पूरी तरह जनविरोधी निर्णय बताया है।शमीम सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने निजी बस संचालकों के आगे घुटने टेक दिए हैं और इस फैसले के माध्यम से आम जनता, छात्रों, किसानों, मजदूरों एवं मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है, जिसके कारण अमीर लगातार अमीर और गरीब लगातार गरीब होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बालाघाट जिले के हजारों छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में जाते हैं। पहले से ही इन विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर यात्रा का भारी आर्थिक बोझ था, लेकिन किराए में इस तरह की वृद्धि से उनकी परेशानियां और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि बस किराए में बेतहाशा वृद्धि कर सरकार ने निजी बस संचालकों को आम जनता से मनमाना किराया वसूलने का रास्ता खोल दिया है।नए नियमों के तहत सामान्य बसों का किराया 1.25 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है, जबकि न्यूनतम किराया 7 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों की बसों में 10 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है। शमीम सिद्दीकी ने कहा कि इतनी बड़ी किराया वृद्धि का सीधा असर गरीब, मजदूर, किसान, विद्यार्थी और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।शमीम सिद्दीकी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की तर्ज पर छात्राओं एवं महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में 100 प्रतिशत छूट देने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि मध्य प्रदेश में भी छात्राओं एवं महिलाओं के लिए यात्रा में राहत की व्यवस्था लागू की जाए।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बस किराए में की गई भारी वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए और निजी बस संचालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। सरकार का काम जनता को राहत देना है, न कि उसकी परेशानियां और आर्थिक बोझ बढ़ाना।शमीम सिद्दीकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनविरोधी बस किराया वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर शहर, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगी और हर लोकतांत्रिक मंच पर इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करेगी।जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।जारीकर्ता:शमीम सिद्दीकीपूर्व सचिवमध्य प्रदेश

भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा बालाघाट का व्यापारी प्रतिनिधिमंडल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन*

(suryanshtimes)बालाघाट। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 15 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

सुश्री मौसम बिसेन पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य नियुक्त (suryansh times)न्यूज बालाघाट राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 1995 तथा संशोधित 2021 की धारा 3(2) के तहत सुश्री मौसम बिसेन को तीन वर्ष अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है।

ग्राम में बाघ का आतंक, दो मवेशियों के साथ किसान की मौत

(suryanshtimes)न्यूज बालाघाटखैरलांजी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिरगपुर के ग्राम पांडरवानी के सतीटोला में बाघ के हमले से सनसनी फैल गई। गांव से लगे जंगल में मवेशी चराने गए करीब…

बैंक सीईओ व उपायुक्त ने किया बी-पैक्स समितियों का निरीक्षण

(suryanshtimes balaghat)मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बिनोरा, चिखला और खारा पहुंचे अधिकारी मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट से संबद्ध बी-पैक्स बिनोरा, चिखला एवं खारा…

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा कुटुंब न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

(Suryanshtimes)Balaghatपर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा कुटुंब न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 50…

असम में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विष्णु बघेल को नम आंखों से अंतिम विदाईहजारों लोगों ने पुष्पवर्षा कर दी श्रद्धांजलि, बेटे ने दी मुखाग्नि; परिवार ने शहीद का दर्जा, अनुकंपा नियुक्ति और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा की उठाई मांग

न्यूज परसवाड़ाअसम स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुई घटना में शहीद हुए परसवाड़ा क्षेत्र के वीर जवान विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे उनके गृह क्षेत्र पहुंचा।…

छत्तीसगढ़ शासन ने वन्य जीव विशेषज्ञ श्री संदीप पौराणिक को राज्य वन्यजीव अभिरक्षक नियुक्त किया

(Suryanshtimes)छत्तीसगढ शासन ने दिनांक 31 जुलाई 2026 को वन्य जीव अधिनियम 1972 की धारा 4 की उप धारा एक ख द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सतपुड़ा वन्य जीव…

बाघिन के हमले में हुई मौतों पर प्रत्येक परिवारों को 50-50 लाख दे सरकार ! पूर्व सांसद कंकर मुंजारे (सूर्यांश टाइम्स न्यूज बालाघाट)बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील अंतर्गत कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन से लगे ग्राम पंचायत कुमादेही के गांव पर्रापुर में विगत दिनों आधी रात एक आदमखोर बाघिन ने घर के भीतर घुसकर गहरी नींद में सो रही 45 वर्षीय महिला को उठाकर ले गई । इस दर्दनाक हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल था ! जानकारी के मुताबिक इस आदमखोर बाघिन के हमले से हुई यह चौथी दर्दनाक मृत्यु थी ! घटना को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने इसे विभागीय लापरवाही का नतीजा बताते हुए पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुवायजे के रूप में सरकार को देने की मांग की है !बता दे कि पर्रापुर बैगाटोला निवासी सुगनी बाई धुर्वे शनिवार 1 अगस्त रात भोजन करने के बाद अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान रविवार रात करीब 1 से डेढ़ बजे जंगल से भटककर एक बाघिन उनके घर में घुस आई , घर में दरवाजा नहीं होने का फायदा उठाकर बाघिन ने महिला पर हमला किया और उसे मुंह में दबाकर बाहर ले गई । अचानक चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने शोर मचाया और टॉर्च की रोशनी में बाघ का पीछा किया। हो हल्ला सुनकर उक्त आदमखोर बाघिन महिला को खेत मे छोड़कर भाग गई उस वक्त तक 45 वर्षीय महिला सुगनी बाई की मृत्यु हो चुकी थी ! हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश के बाद कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की टीम ने इस आदमखोर बाघिन का सफल रेस्क्यू करते हुए उसे वनविहार भोपाल पहुँचा दिया है ! इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए परसवाड़ा के पूर्व विधायक एवं जिले के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए !उन्होंने ग्राम पर्रापुर पहुँचकर पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की और संवाद करते हुए उनकी स्थिति का जायजा लिया ! उन्होंने कहा कि संरक्षित बैगा/आदिवासीयो के उत्थान और विकास लिए सरकार द्वारा अनेको योजनाए चलाने का दावा किया जाता है लेकिन यहाँ इन गरीबो को अब तक पक्का मकान बनाकर नही दिया गया ,चंद रुपयों के लिए सिंगल लाइन बिजली कनेक्शन काट दिया गया और अब तक ना तो यहाँ इनसे मिलने ,इनकी स्थिति का जायजा लेने कोईअधिकारी पहुँचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि!मुंजारे ने बाघिन के हमलों से हुई सभी 4 ग्रामीणों एवं मवेशियों की मौतों पर सभी संबंधित पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपयों का मुवायजा देने तथा इन्हें पक्का आवास ,बिजली पानी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं शीघ्र प्रदान करने तथा ऐसी घटना की पुनवर्त्ति रोकने की पुरजोर मांग की है !