(suryansh times)थाना अयोध्यानगर भोपाल जोन-02 पुलिस की दुकानदार से अडीबाजी और बी.टेक छात्र से मारपीट करने वाले बदमाश पर कडी कार्यवाही

  • दुकानदार से रंगदारी कर, कभी पैसे नहीं लेने की कर रहा था अड़ीबाजी, सख्त कार्रवाई कर पुलिस ने भेजा जैल।
  • आरोपी ने साक्षी बीटेक छात्र से भी की थी, मारपीट। नगरीय पुलिस भोपाल में गुंडे बदमाशों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जा रहे है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा गुण्डो बदमाशो पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये, जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग श्री मनोज कुमार (भा.पु.से.) के सतत् मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना अयोध्यानगर पुलिस ने विगत दिनों बीटेक छात्र के साथ मारपीट करने वाले तथा चाय की दुकान वाले से जबरदस्ती चाय पिलाने और पैसे नहीं लेने, अडीबाजी कर मारपीट करने वाले बदमाश धर्मेंद्र बंजारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।</code></pre></li>

घटना का विवरणः-
दिनांक 21.09.2026 को फरियादी राहुल केवट थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 21.09.2026 को रात्रि में चाय नास्ते की दुकान खेडापति मंदिर के पास में खोल ली थी, कि आरोपी धर्मेन्द्र बंजारा दुकान में आया और चाय का बोला तो मैने कहा कि पहले पैसे देकर टोकन ले लो, तो उसने बोला कि होटल में मेरी चलती है, मेरे चाय नास्ते का पैसा नही लगता है, मैने बोला सेठ जी से बोल दो, तो इसी बात पर से धर्मेन्द्र बंजारा और अधिक उत्तेजित होकर मां बहन की गन्दी गन्दी गाली गलौच कर मारपीट करने लगा, और जान से मारने की धमकी देने लगा, रिपोर्ट पर आरोपी धर्मेन्द्र बंजारा के विरुध्द अपराध क्रमांक 484/2026 धारा 119(1), 296(ए), 115(2), 351(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी के द्वारा उसी दिन एक बी.टेक के छात्र के साथ भी मारपीट की गई थी। उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश पता। रस्सी की गई, जो आरोपी घर से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा दिनांक 05.10.2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी धर्मेन्द्र बंजारा पिता रुप चंद्र बंजारा उम्र 24 साल निवासी म.न. 55 अवंतिका एवेन्यू फेस 02 अवधपुरी भोपाल स्थायी ग्राम रायढाना तह. हराई जिला छिन्दवाडा को घेराबन्दी कर पकडा गया । जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर केन्द्रीय जेल दाखिल कराया गया ।

गिरफ्तार आरोपी –
धर्मेन्द्र बंजारा पिता रुपचंद्र बंजारा उम्र 24 साल निवासी म.न. 55 अवंतिका एवेन्यू फेस 02 अवधपुरी भोपाल।
स्थायी – ग्राम रायढाना तह. हराई जिला छिन्दवाडा।

शिक्षा – 12 वी
काम – प्रापर्टी डीलर।

आपराधिक रिकार्ड –

  1. अप क्र 290/2017 धारा 354, 452, 506 भादवि थाना छोला मंदिर भोपाल
  2. अप क्र 552/2024 धारा 296, 115, 351(2), 3(5) बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
  3. अप क्र 47/2025 धारा 4 क सट्टा अधिनियम थाना बागसेवनिया भोपाल
  4. अप क्र 484/2026 धारा 296(ए), 115(2), 119(1), 351(2) बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल

सराहनीय भूमिका –
थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. विजय सिंह, प्रआर भागवत कुशवाहा, प्रआर अतुल सिंह, प्रआर अमित व्यास, प्रआर बृजेश सिंह, प्रआर रूपेश जादौन, प्रआर मनोहर सिंह कलमोदिया, आर राहुल जाट, आर विवेक, आर जीवन सिंह, आर चन्दू रघुवंशी, आर मनमोहन आर हेमन्त की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *