इफको एमसी मार्ट उत्पाद से जिले के किसानों की फसल की गुणवत्ता में सुधार को लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट सभाकक्ष में सहकार से समृद्धि के अंतर्गत इफको एमसी मार्ट के क्रियान्वयन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 16 अप्रेल को किया गया। मृणाल मीना कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित पैक्स समितियों के पर्यवेक्षको, संस्था प्रबंधको और समिति के कर्मचारियों को जानकारी देते हुए अभिनव सिंह बघेल सीईओ जेएसके बैंक बालाघाट ने कहा कि वर्तमान में जिले की 6 समितियों में इफको एमसी मार्ट प्रारंभ कर दिया गया है जहां किसान अपनी आवश्यकतानुसार इफको के उत्पाद क्रय कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिले की अन्य समितियों में इफको एमसी मार्ट के माध्यम से किसानों को लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर पी.जोशी प्रबंधक लेखा ने कहा कि भारत सरकार में सहकारिता मंत्रालय गठन के पश्चात सहकारिता के क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन हो रहे है। समितियां परम्पराग कार्य करती है इसके साथ ही अन्य व्यवसाय से समितियां सुदृढ़ता की ओर अग्रसर हो रही है। इस दौरान विजय कुमार द्विवेदी क्षेत्रीय प्रबंधक इफको एमसी मार्ट भोपाल ने उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान पेक्स समितियों से खाद, बीज लेते है और खेती के लिए रासायनिक खाद लेना पड़ता है ऐसे में इफको एमसी मार्ट में इफको उत्पाद के फायदो के संबंध में किसानों को बताना जरूरी है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। वैदिक अगाल इफको फिल्ड अधिकारी ने कहा कि सहकारिता का क्षेत्र सशक्त की ओर अग्रसर है इफको उत्पाद से किसानों को लाभ मिल रहा है उन्होने किसानों से अपील की है कि इफको उत्पाद से खेती को बेहतर बनाये। अरूणेन्द्र पाण्डे क्षेत्रीय अधिकारी जबलपुर ने कहा कि बालाघाट जिले में इफको के उत्पाद को लेकर किसानो में जागरूकता आ रही है। किसान इसका उपयोग खेती में कर रहे है। एक दिवसीय प्रशिक्षण में एम.एल. यादव विपणन अधिकारी, दिलीप लिल्हारे, नीरज बिसेन, मूलचंद लिल्हारे, सदानद पटले, रमेश पंचेश्वर, ओमकार कटरे, कार्तिक बिसेन आदि उपस्थित रहे।
इफको एमसी मार्ट से हुआ समिति को लाभः कार्तिक बिसेन
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मोरवाही संस्था प्रबंधक कार्तिक बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी सीजन में समिति द्वारा राशि 3 लाख 50 हजार की इफको उत्पाद किटनाशक दवाई, खरपतवार नाशक दवाई और पोषक दवाई खरीदी गई थी। जिसमें से राशि 2 लाख 25 हजार का इफको उत्पाद किसानों को विक्रय किया गया। जिसके चलते समिति मोरवाही को दो माह के भीतर राशि 44 हजार 500 का शुद्ध लाभ अर्जित हुई है जिससे समिति को लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होने बताया कि किसानों को निश्चित तौर पर इसका लाभ प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *