16 वीं मध्य प्रदेश इंडियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को बालाघाट में होने जा रहा है आयोजन को लेकर जिला अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया टूर्नामेंट कमेटी का गठन किया गया है जिसमें आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश पाठक मुख्य संरक्षक रमेश रंगलानी संरक्षक महेंद्र सुराना पासवेंद्र पारधी देवेंद्र सिंह चंदेल संयोजक सत्यनारायण अग्रवाल उपाध्यक्ष आदित्य पंडित संदीप सौगादे विपिन अग्रवाल कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चावला सह कोषाध्यक्ष रूपेंद्र बनकर सचिव दिनेश कोरे सहसचिव रूपल गौतम सुधीर तोमर शैलेंद्र यादव को कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है। टूर्नामेंट का आयोजन हरी मंगलम लॉन में किया गया है एवं टीमों के रूकने एवं खाने की व्यवस्था हरी मंगलम लॉन एवं होटल में की गई है।स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीम सूची :- छिंदवाड़ा , बालाघाट, सिवनी, झाबुआ , इंदौर नर्मदापुरम , भोपाल , उमरिया , शहडोल , डिंडोरी , बैतूल , मंडला ,श्योपुर, छतरपुर, कटनी , रायसेन , नीमच , उज्जैन , सीहोर, पांढुरना , रतलाम आदि टीमों की जानकारी आई है।

BySuryanshtimes

Jan 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *