Month: July 2026

भोपाल से आया फोन, लाडले विधायक वारासिवनी विवेक पटेल उर्फ विक्की पटेल जी की मांग पर कार्य करवा रहे प्रारंभ

(suryanshtimes waraseoni)खैरलांजी में 10 करोड़ रुपयों की लागत से 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य का कार्य होगा प्रारंभ विधायक विवेक विक्की पटेल का रंग लाया प्रयास क्षेत्र वासियों ने लाडले विधायक…

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़िता के साथ राह चलते अभद्रता करने वाले बदमाश पर अयोध्या नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, भेजा जैल

(suryanshtimes ayodhya nagar Bhopal)घटना का विवरण-दिनांक 07.07.2026 को रात्रि में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवती, बाइक सवार युवक द्वारा बत्तमीजी करना बता रही है ।…

गणेश अग्रवाल बने सांसद प्रतिनिधि      बालाघाट जिले में विगत कई वर्षों से सर्व समाजसेवा धर्म प्रेमी मृदुभाषी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सेवा देने वाले गणेश अग्रवाल को बालाघाट सिवनी क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद भारती पारधी ने सांदीपनी विद्यालय का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है ।सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर गणेश अग्रवाल ने जिले की सांसद भारती पारधी का आभार और भारतीय जनता पार्टी का बहुत-बहुत आभार मानते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे । इस अवसर पर अग्रवाल को उनके चाहने वाले ईष्ट मित्र सामाजिक धार्मिक लोगों ने बधाई दी है उज्जवल भविष्य स्वस्थ्य सुखद खुशहाल जीवन जीने हेतु शुभकामनाएं दी है ।

मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमे कदम, APCR ने पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिसाल__बैहर रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स APCR जो कि एक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयास करते है अत्यधिक महंगे न्यायिक पहुंच से दूर गरीब पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराता है। ये ngo दिल्ली में पंजीकृत है।इसमें देश के बड़े बड़े नामचीन वकील रिटायड जस्टिस शिक्षाविद प्रोफेसर एक्टिविस्ट सालाजिक कार्यकर्ता चिंतक एवं नागरिक समुदाय का एक मजबूत संगठन है।Apcr के जिला अध्यक्ष अंसार खान नन्ने भाई ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण लगातार जलवायु परिवर्तन तेजी से बदल रह है जिसका असर मानव समाज पर पड़ रह है।इसका संदेश देने के लिए आज कब्रिस्तान बालाघाट में फलदार वृक्ष,लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया है।जनजागृति अभियान के तहत लोगों से की अपीलबारिश का मौसम है, हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा’फोटोबालाघाट। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जहां अधिकांश लोग घरों में रहने को मजबूर थे, वहीं एपीसीआर (APCR) के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बैहर रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। संस्था के सदस्यों ने फलदार एवं छायादार पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया और आमजन से भी वर्षा ऋतु का लाभ उठाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, लगातार घटते वन क्षेत्र और बदलता जलवायु संतुलन गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। बारिश का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है, इसलिए सभी लोगों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने घर, खेत, मोहल्ले, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने चाहिए।

ना सिर्फ वृक्षारोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्पवृक्षारोपण के दौरान लगाए गए फलदार पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि…