Blog आर.के.कठाने एवं राजकपुरकामडे द्वारा मुंबई चैत्यभूमी में आयोजित केन्द्रीय शिक्षक शिविर में अर्जित की सफलतादि बुद्धिस्ट सोसा.आफ इंडिया केन्द्रीय शाखा का आयोजन बालाघाट। भारतीय बौद्धो की सर्वोच्च सामाजिक धार्मिक संस्था जिसके राष्टीय ट्रस्टी एवं कार्याध्यक्ष बोधिसत्व डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर जी के पौत्र डॉ.भीमराव यशवंतराव आंबेडकर मुंबई है,ऐसी राष्टीय धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया की केन्द्रीय शाखा द्वारा चैत्यभूमि मुंबई द्वारा केन्द्रीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर एवं परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टुबर 2025 तक किया गया। उक्त शिविर में शामिल होने के लिये पूरे देश से हजारो की संख्या में पदाधिकारीयों ने इंट्रेस एक्जाम दि थी,उसमें प्रवेश केवल 50 उर्त्तीण पदाधिकारियों को दिया गया था। शिविर में शामिल करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढेंगरे जी, महामंत्री उत्तम प्रधान इंदौर द्वारा केन्द्रीय शाखा को मप्र एवं बालाघाट, इंदौर जिले के शिविरार्थीयों की अनुशंसा की गई थी। बालाघाट जिले के आर.के.कठाने प्रदेश सचिव, राजकपुर कामडे प्रदेश कार्या. सचिव इंदौर,से आनंदा शेगोकार, सतीश चितावले, लक्ष्मण गवांदे, बैतुल के प्रेमलाल आंबुलकर, किशोर कुमार पाटिल, ग्वालीयर के रामचरण बौद्ध एवं अन्य द्वारा चैत्यभूमि मुंबई में 10 दिवस आवासीय श्रामनेर,केन्द्रीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न 42 विषयों पर प्रशिक्षण लेकर परीक्षा उत्तीर्ण कर केन्द्रीय शिक्षक बन गये। परीक्षा उर्त्तीण के बाद सभी को डॉ.भीमराव यशवंतराव आंबेडकर साहेब एवं केन्द्रीय कार्यालय प्रमुख एड.एस.के.भंडारे के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र बोधिसत्व बाबा साहेब के छोटे पौत्र इंजीनियर आनंदराज आंबेडकर के हस्ते वितरित किये गये। सभी शिविरार्थीयों को केन्द्रीय शाखा के डॉ.एड.जगदीश गवई सर राष्टीय उपाध्यक्ष, बी.एच.गायकवाड गुरूजी राष्टीय सचिव, डॉ.एड.एस.एस.वानखेडे राष्टीय सचिव, एम.डी.सरोदे गुरूजी उप प्रमुख प्रशिक्षण विभाग,सुषमा ताई पवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अशोक केदारे महामंत्री महाराष्ट्र,सुषमा ताई पंवार राष्टीय उपाध्यक्ष वैशाली ताई अहिरे,सुप्रिया ताई कासारे, बी.एम.काम्बले राष्टीय सचिव, सी बी तेलतुमड़े राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,डॉ.राजेश पवार राष्ट्रीय सचिव,रविन्द्र गवई,अनिल मनोहर सचिव प्रशिक्षण विभाग, डी.एम.आचार्य गुरुजी असिस्टेंट स्टाफ ऑफिसर SSD आदि ने प्रशिक्षण दिया।भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा 24 प्रकार के शिविरों के माध्यम से आदर्श बौद्ध समाज निर्माण का निरंतर किया जा रहा है,इन शिविरो में सबसे महत्वपूर्ण एवं जवाबदारी तथा चुनौती पूर्ण शिविर केंद्रीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर एवं केंद्रीय शिक्षक का पद होता है जिसके माध्यम से समाज में फैली अंधश्रद्धा पाखंडवाद यज्ञ हवन बलि एवं बुवाबाजी जैसे आडंबर को खत्म करके समाज को बुद्ध का सत्य मार्ग शील सम्पन्न सदाचरण और धम्म के आचार सहिता के साथ जीवन जीने का मार्ग बताना है तो इस नई पारी की शुरुआत के लिए आप आपको केंद्रीय शिक्षक बनने पर बहुत बहुत मंगलकामनाएं एवं नए चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए हार्दिक शुभेच्छा,सभी को सफलता के लिए डॉ.चरनदास ढेंगरे अध्यक्ष मप्र,एस.एल.रंगारे जिलाध्यक्ष बालाघाट, धमेन्द्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव, हेमलता ताई डोंगरे प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमीलाताई चौहान कोषाध्यक्ष, खुशीयाल मेश्राम जिला उपाध्यक्ष, शैलेष सुखदेवे जिला उपाध्यक्ष, सुधा मेश्राम, शीतल खोंब्रागडे,पूर्णिमा गनवीर, अमित वैध,आनंद वैध, एन.के.मेश्राम, कांटेक्टर, आर.डी.बंसोड अध्यक्ष,अभिराज मेश्राम महामंत्री वारासिवनी, प्रमोद कुमार भिमटे अध्यक्ष लांजी, दुरेन्द्र सावनकर अध्यक्ष किरनापुर, कैलाश भोरजार अध्यक्ष खैरलांजी, प्रहलाद मेश्राम अध्यक्ष लालबर्रा, गणेश मंडेलकर परसवाडा, आर.डी.देशभ्रतार एवं के.आर. सोनटके बैहर आदि द्वारा उन्हे ढेर सारी शुभकामनाएं देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।खुशीयाल मेश्रामजिला उपाध्यक्ष बालाघाट 7 October 2025 Suryanshtimes