Blog महाबोधी महाविहार की लडाई लडनी नही जीतनी है, महाबोधी विहार विश्व शांती का प्रतिक है-क्रांतिकारी भंते विनयाचार्यमहाबोधी महाविहार, भीमजन्मभूमि, दीक्षाभूमि सहित सभी बौद्धो की धरोहर दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया एवं बौद्धो को सौपी जाये-डॉ-चरनदास ढेंगरेडॉ.भीमराव य.आंबेडकर साहेब एवं भिखू संघ के नेतृत्व में यह आंदोलन अंतिम सांस तक जारी रखेंगे-गौतम पाटिल भोपालजिले से हजारों अनुयायि 12 फरवरी 2025 को दिल्ली में शामिल होंगे-सचिन मेश्रामबालाघाट। पंचशील धम्म ध्वज यात्रा का स्वागत एवं क्रांतिकारी भंते महाबोधी विहार बोधगया आंदोलन के प्रणेते पूज्य भंते विनयाचार्य जी का जन संवाद कार्यक्रम कल 22 सितंबर को स्थानीय डॉ.आंबेडकर चौक एवं नूतन कला निकेतन सभागार में सम्पन्न हुआ। इस समारेाह के मुख्य मार्गदर्शक क्रांतिकारी पूज्य भंते विनयाचार्य बोधगया विहार, मुख्य अतिथि गौतम पाटिल सर,डॉ.चरनदास ढेंगरे अध्यक्ष दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया म.प्र., जे.एस.चौरे जी संरक्षक बालाघाट जिला बोद्ध संघ, कार्यक्रम अध्यक्षता एस.एल.रंगारे जिलाध्यक्ष, स्वागत अध्यक्ष सचिन मेश्राम बालाघाट, प्रमुख अतिथि में नितिन गजभिये नागपुर थे। इस कार्यक्रम का आयेाजन भारतीय बौद्धो की संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया जिला शाखा बालाघाट एवं बालाघाट जिला बौद्ध संघ थे। पूरे समारोह का संचालन डॉ.चरनदास ढेंगरे प्रदेश अध्यक्ष एवं सचिन मेश्राम अध्यक्ष जिला बौद्ध संघ बालाघाट द्वारा किया गया। संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलता डोंगरे, प्रमिला चौहान जिला कोषाध्यक्ष, साधना ढेंगरे, केन्द्रीय शिक्षिका, एम.एल.मेश्राम कांटेक्टर, मिलिंद भालेकर मीडिया प्रभारी,अरुण भालेकर आदि का सक्रिय सहयोग रहा। आयोजन में दि बुद्धिस्ट सोसायटी के लांजी तहसील से एम.के.मडामे जी एवं बी.आर.रामटेके पूर्व तहसील अध्यक्ष,धर्मशीला मेश्राम प्रज्ञा महिला मंडल,किरनापुर से दुरेन्द्र सावनकर अध्यक्ष, महासचिव विनय चौरे, कोषाध्यक्ष गौतम भिमटे एवं ग्राम सर्कल की पूरी टीम, बालाघाट नगर तहसील सुधा मेश्राम, शीतल खोब्रागढे, पूर्णिमा गनवीर, सुषमा खोब्रागढे खुशियाल मेश्राम, मच्छेंद्र बोमरडे,वारासिवनी से आर डी बांसोंड,अभिराज मेश्राम महासचिव,सुचिता डोंगरे उपाध्यक्ष,खैरलांजी से कैलाश भोरजार अध्यक्ष, संजय मेश्राम कोषाध्यक्ष, भीमराव कोचे एवं शशिकला मेश्राम अध्यक्ष घुबडगोंदी, लालबर्रा से प्रहलाद मेश्राम अध्यक्ष, धनराज खोब्रागढे बेहरई, प्रमोद चौहान जिला संघठक, बैहर के.आर. सोनटके अध्यक्ष,के एल धाकड़े, आर.डी.देशभ्रतार जिला सचिव, बिरसा से धरम श्यामकुंवर, एस.आर. उके, भालवा सर्कल से योगराज पटले, हरिचंद गौरकर, देवेंद रंगारे,नंदकिशोर मुर्री,एवं सभी तहसीलों के ग्राम सर्कल तहसील के सभी पदाधिकारी हजारो की संख्या में उपस्थित थे। सूत्रो के अनुसार लगभग चार हजार से अधिक संख्या में धम्म उपासक,उपासिकाए शामिल रहे। सर्वप्रथम पूज्य भंते विनयाचार्य जी का काफिला 3 घंटे देरी से डा. आंबेडकर चौक बालाघाट पहुंचा,सभी ने चौक में हजारो की संख्या में भंते जी का स्वागत पूरे जोश से किया गया। सामूहिक माल्यापर्ण,पूजा वंदना के बाद महारैली काली पुतली चौक, राजघाट चौक, महावीर चौक होते हुये नुतन कला निकेतन सभागृह में पहुंची,वहां पर दोनो आयोजनकर्ता संस्था के पदाधिकारियों ने भते जी का भव्य स्वागत किया। पूज्य भंते ने अपने ओजस्वी विचारों से सभी का दिल जीत लिया,उन्होने बताया कि यह आंदोलन पूज्य अनागरिक धम्मपाल जी ने शुरू किया,पूज्य भंते सुरेई ससाई ने इसे आगे बढाया। अब हम सबका इसे चालू रखते हुये यह लडाई जीतना है,उन्होने आगे कहा कि मै किसी को जानता नही वह मुझे जानते नही, उनकी लडाई हमारी लडाई का उद्देश्य महाबोधी विहार मुक्त करना है। तो आपस में लडाई किस बात की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि व कार्यक्रम के मुख्य संचालनकर्ता डॉ.चरनदास ढेंगरे ने बताया कि महाबोधी विहार भीम जन्मभूमि, दीक्षाभूमि सहित बौद्धो की सभी धरोहरे दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया एवं सभी बौद्ध अनुयायियों को सौपी जाये,आज इस आंदोलन में जिले के सभी संगठन एवं बौद्ध अनुयायियों ने मिशन को महत्व देते हुए एकरूपता का परिचय दिया उसके लिए आयोजन संस्था द्वारा सभी को साधुवाद,इसी एकता एवं धम्म मिशन की भावना के साथ भविष्य के आयोजन भी सम्पन्न करेंगे। तत्पश्चात प्रमुख अतिथि गौतम पाटील भोपाल ने आव्हान किया कि डॉ.भीमराव य.आंबेडकर साहेब व पवित्र भिक्खु संघ के नेतृत्व में अंतिम सास तक यह लडाई लडेगें एवं जीतेगे। कार्यक्रम के आयोजक सचिन मेश्राम ने पूज्य भंते जी के आव्हान पर 12 फरवरी 2026 को जिले से हजारो की संख्या में अनुयायी शामिल होने का आव्हान किया,इस कार्यक्रम में जिला बौद्ध संघ के आर.के.डोंगरे वारासिवनी, भाऊदास चौहान खैरलांजी, राकेश बागडे, साधना हुमनेकर,देवानंद बोरकर लालबर्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा। 23 September 2025 Suryanshtimes एस.एल.रंगारे जिलाध्यक्ष बीएसआई बालाघाट
Blog किरनापुर नायब तहसीलदार केशोराव टेकाम निलंबित जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री धनंजय सिंह ने कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अनुशंसा पर अपने कृत्यों से शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण किरनापुर के नायब तहसीलदार केशोराव टेकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय लामता नियत किया गया है। नायब तहसीलदार केशोराव टेकाम द्वारा रेत के अवैध खनन के मामले में ओमप्रकाश लिल्हारे का ट्रेक्टर जब्त कर उसे थाने में खड़ा कराया गया था और ट्रेक्टर छुड़ाने के लिए रुपये की मांग करने का आडियो सामने आया है । इस आडियो की जांच के लिए अपर कलेक्टर बालाघाट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। 23 September 2025 Suryanshtimes https://youtu.be/KKDAj7cOY1U