(suryanshtimes)बालाघाट _हम फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक ngo है जो की निरंतर समाज सेवा कर राष्ट्र सेवा की भावना से संपूर्ण मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेशों में काम कर रहा है राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में देशभक्ति जन सेवा पीड़ित मानव की सेवा कर लोगों को अनुशासित करने के लिए हर माह की पहली तारीख को राष्ट्रगान का आयोजन किया जा रहा है ।जो कि शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर निरंतर पहली तारीख को होता है इस बार का ५४ व राष्ट्रगान काली पुतली चौक भारत माता प्रतिमा के सामने राष्ट्रगान गा कर सम्पन्न हुआ। जिसमें फाउंडेशन के पदाधिकारी गण मुख्य रूप से प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष यूनुस खान पप्पा भाई महाकौशल प्रांत के संपर्क प्रमुख संतोष कुमार असाटी हम फाउंडेशन के जिले के अध्यक्ष श्याम कौशल शाखा के अध्यक्ष संदीप नेमां शाखा के उपाध्यक्ष मास्टर दिलीप वडीचार पूर्व अध्यक्ष सुभाष गुप्ता शाखा के संरक्षक डॉक्टर जेड एच भारमल शाखा के कोषाध्यक्ष राजेश गांधी शालू गांधी खुर्शीद कुरेशी गिरधारी लाल जायसवाल छोटेलाल पाचे मिश्रीलाल साहू आदि अन्य साथी गण शामिल होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किऐ ।हम फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी ने आगामी 1 मार्च को होने वाले राष्ट्रगान में शहर के सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले सभी साथियों से निवेदन किए हैं की बड़ी संख्या में आप राष्ट्रगान में पहुंचकर अपनी जनशक्ति एकता और संगठन का परिचय अवश्य दें।

श्याम कौशल
जिला अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *