बालाघाट हम फाउंडेशन भारत जो की सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है जो की निरंतर प्रदेश में सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक क्षेत्र में कार्य कर आम जन में अपनी पहचान बन चुका है राष्ट्र सेवा राष्ट्र प्रेम देशभक्ति से लोगों को ओत प्रोत करने की मंशा को लेकर आम जन को अनुशासित करने को लेकर विगत वर्षों से बालाघाट के अलग-अलग चौराहों पर 2 मिनट राष्ट्रगान आओ करें राष्ट्रगान का सम्मान नाम से राष्ट्रगान का आयोजन किया जाता है इसमें संगठन के सभी सदस्य गण उपस्थित होते हैं रहा के चलते राहगीर भी शामिल होते हैं।
आज का 53 व राष्ट्रगान रानी अवंती बाई प्रतिमा बस स्टैंड में गाया गया जिसमें हम फाउंडेशन के प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष युनूस खान पप्पा भाई प्रांत के संपर्क प्रमुख संतोष कुमार असाटी जिले के अध्यक्ष श्याम कौशल शाखा के अध्यक्ष संदीप नेमां प्रांत की महिला सहभागीता प्रमुख श्रीमती सरिता पिल्लई उपाध्यक्ष मास्टर दिलीप vadichar पूर्व महिला प्रमुख शालू गांधी शाखा महिला प्रमुख खुर्शीद कुरेशी कोषाध्यक्ष राजेश गांधी शिल्पा राउत प्रेमचंद सेवाइ वार गिरधारी लाल जायसवाल छोटेलाल पाचे एडवोकेट जीतू जैन अन्य राहगीर शामिल हुए।
युनूस खान असाटी जी श्याम कौशल संदीप नेमा ने नागरिकों से अपील किए है कि १ फरवरी २०२५ को होने वाले राष्ट्रगान में भारत माता की।प्रतिमा के सामने ठीक सुबह ९बजे राष्ट्रगान गाने पहुंचे।

