परमपूज्य डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा गठित समता सैनिक दल जिला शाखा बालाघाट की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 28 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को स्थानीय प्रेरणा बुद्ध विहार बालाघाट (म.प्र.) में आयोजित की गई थी । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ( मार्शल मुकेश गजभिए सर)राज्य प्रचारक समता सैनिक दल महाराष्ट्र नागपुर एवं विशिष्ट अतिथि ( मार्शल शैलेश जेठे सर) जिला पदाधिकारी समता सैनिक दल भण्डारा उपस्थित रहेl इस बैठक की अध्यक्षता समता सैनिक दल बालाघाट के जिला प्रभारी R शीलरत्न बंन्सोड़ द्वारा की गई, बैठक में मुख्य अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध एवं डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और त्रिशरण पंचशील ग्रहण किया गया। तथ पश्चात उपस्थित अतिथियों के द्वारा समता सैनिक दल की कार्य प्रणाली पर उदबोधन दिया गया।
इस बैठक में समता सैनिक दल बालाघाट कि जिला शाखा एवं नगर शाखा का पुनर्गठन किया गया। जिसमें समता सैनिक दल जिला शाखा बालाघाट के जिला अध्यक्ष – प्रवीण हुमनेकर , जिला उपाध्यक्ष – प्रीति रावतकर , जिला महासचिव – रितिक बोमारडे , जिला बौद्धिक प्रमुख – आदर्श मेश्राम , जिला संगठक – रोहित उके , जिला सह संघटक – वैभव भालेराव , जिला सचिव – पवन गजभिये ,
जिला प्रचारक – वंदना बंसोड,
जिला महिला सचिव -प्रगति डोंगरे,जिला कोषाध्यक्ष अभिनय लांजेवार, जिला सह कोषाध्यक्ष – स्नेहलता मेश्राम , जिला ट्रेनिंग ऑफिशर – वसनप्रभा भौतेकर,जिला मीडिया प्रभारी आर्यन मेश्राम तथा समता सैनिक दल नगर शाखा बालाघाट के नगरअध्यक्ष – सौरभ बोमारड़े , नगर उपाध्यक्ष – सुषमा रावड़े, नगर महासचिव – प्रताप वासनिक , नगर सचिव – प्रतिक निकोशे, नगर प्रचारक – आयुष गोंडाने, तथा जिला कार्यकारणी सदस्य – अरविंद उके, शिवकुमार रावतकर, भीम कुमार वाहने, भावेश हिरकने एवं नगर कार्यकारणी सदस्य गौतमा बागड़े, माधुरी मेश्राम, ऋतु हिरकने को नियुक्त किया गया। इस बैठक में मुख्यरूप से राहुल गजभीये, अंकुश कामडे, आदर्श पटले, संघदीप मेश्राम, धर्मदीप सूर्यवंशी,अंकित मेश्राम, दीपक गजभीये, प्रसिकरत्न बंसोड, कोमल खांडेकर,प्रेमलता डोंगरे, प्रिंस बोरकर, प्रथ्वी बोमारडे, प्रतीक्षा वासनिक,पूजा सूर्यवंशी इत्यादि युवक/ युवतियां मुख्यरुप से उपस्थित रहे।
इस दौरान समता सैनिक दल जिला शाखा बालाघाट कि ओर से बुद्ध और उनका धम्म एवं बुद्ध चरित्र चंद्रोदय नामक ग्रन्थ तथा भगवान बुद्ध के छाया चित्र उपस्थित बौद्ध उपासक / उपासीकाओं को निःशुल्क वितरण किया गया। अंत में स्वल्पाहार ग्रहण कर समापन गाथा बोली गई एवं समता सैनिक दल बालाघाट के जिला प्रभारी शीलरत्न बंन्सोड द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

उक्त जानकारी समता सैनिक दल बालाघाट के जिला मीडिया प्रभारी आर्यन मेश्राम द्वारा प्राप्त हुई।
