रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड आयोजन 9 से, बच्चे सीखेंगे नेतृत्व, संवाद, टीम वर्क और आत्मनिर्भरता के गुण, कान्हा में होगा आयोजन बालाघाट। 13 से 18 वर्ष के वर्ष के बच्चों में नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल आगामी 9 जनवरी से 11 जनवरी तक रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड नाम से कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। जिसको लेकर आज आयोजित प्रेसवार्ता में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने जानकारी साझा की। डिस्ट्रिक्ट रायला चेयर रोटे. बलजीत सिंघ छाबड़ा ने बताया कि रोटरी यूथ लीडरशिप अवॉर्ड (रायला) कार्यक्रम का आयोजन कान्हा के सेलिब्रेशन वन विलास में किया जा रहा है।जिसमें देशभर से लगभग 150 बच्चे भाग लेंगे। साथ ही विदेशों से आए प्रतिभागी भी इसमें शामिल होकर इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करेंगे।डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट टीम से रायला एडवाइजर रोटे. कमलजीत सिंघ छाबड़ा ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल का एक प्रतिष्ठित यूथ लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क, संवाद कौशल व निर्णय क्षमता तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी की समझ पैदा करना है। जिस कार्यक्रम में 13 से 18 वर्ष स्कूल, कॉलेज के छात्र, उभरते युवा लीडर्स, ऐसे युवा जो सीखने और आगे बढ़ने की इच्छा रखते है, वे, इसमें शामिल हो सकते है।इस कार्यक्रम में लीडरशिप वर्कशॉप, मोटिवेशनल सेशन्स,पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज, खेल, समूह चर्चा व प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां होगी। जिसका लाभ युवा पीढ़ी को नेतृत्व कौशल में वृद्धि, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच, नए मित्र और नेटवर्किंग के रूप में होगा। आयोजन में शामिल होने वाले युवाओं को RYLA प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा क्लब अध्यक्ष रोटे. संदीप असाटी एवं सचिव रोटे. आशीष साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि ये कार्यक्रम अनुभवी रोटेरियन एवं विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने वाले इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए बलजीत सिंघ छाबड़ा के मोबाइल नंबर 9407313800 एवं संदीप असाटी के मोबाइल नंबर 9302039025 पर संपर्क कर सकते है।

BySuryanshtimes

Jan 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *