बौद्ध युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर कोदि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया का आयोजनबालाघाट। भारतीय बौद्धो की धार्मिक,सामाजिक धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया केे माध्यम से संस्था के राष्टीय ट्रस्टी कार्याध्यक्ष बोधिसत्व डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर जी के पौत्र डॉ. भीमराव यशवंतराव आंबेडकर साहेब मुंबई के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार पूरे भारत देश में बौद्ध धम्म का संपूर्ण कारवा गतिमान किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में डॉ.चरनदास ढेंगरे के नेतृत्व में भी संस्था के विभिन्न प्रकार के धम्म प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन एवं अन्य धम्म कार्यो के माध्यम से धम्म कारवां गतिमान किया जा रहा है। इस क्रम को जारी रखते हुये संस्था की वारासिवनी तहसील जिला बालाघाट के तत्वावधान में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को स्थानीय अभिनंदन लॉन लालबर्रा रोड में प्रात: 10.30 बजे से विवाह योग्य बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में विवाह योग्य युवक, युवतियां एवं विधवा-विधूर, तलाकसुदा सदस्य भी सम्मिलित हो सकते है। सम्मिलित होने के लिये संस्था के प्रदेश, जिला, सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं विशेषकर वारासिवनी तहसील के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है। संस्था के बालाघाट जिले के सभी शाखाओं को दिये गये टारगेट के अनुसार सभी इस टारगेट को पूरा करने हेतु डॉ.ढेंगरे जी प्रदेश अध्यक्ष एवं अशोक मेश्राम जी जिलाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए। इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.चरनदास ढेंगरे अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य शाखा एवं केन्द्रीय शिक्षक होगें। अध्यक्षता आर.डी.बंसोड अध्यक्ष वारासिवनी तहसील शाखा., प्रमुख अतिथियों में आर .के.कठाने प्रदेश सचिव एवं केन्द्रीय शिक्षक, आयुनि.हेमलता डोंगरे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय शिक्षिका, राजकपुर कामडे प्रदेश कार्या.सचिव एवं केन्द्रीय शिक्षक, धमेन्द्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव, अशोक कुमार मेश्राम जिला अध्यक्ष बीएसआई बालाघाट,विशिष्ट अतिथियों में धनराज रामटेके जिला संघठक, इंजीनियर आनंद बंसोड, सामाजिक चिंतक वारासिवनी, आयुनि.प्रमीला ताई चौहान जिला कोषाध्यक्ष, सभी जिला उपाध्यक्ष, सभी तहसीलों के अध्यक्ष गण, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होगें। कार्यक्रम का संचालन वारासिवनी तहसील महामंत्री अभिराज मेश्राम एवं मुकेश पटले नगर अध्यक्ष करेगें। अत: म.प्र. के समस्त जिलों, बालाघाट के सभी तहसील, नगर ग्राम के सभी पदाधिकारियों से इस विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने लिए अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक धम्मबंधु ओ को सम्मेलन लाभ मिले ऐसी व्यवस्था कर ज्यादा ज्यादा युवक युवतियों की सम्मेलन में शामिल होने की अपील की गई हैआर.डी.बंसोडतहसील अध्यक्ष वारासिवनी

BySuryanshtimes

Dec 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *