(suryanshtimes balaghat)जिला मुख्यालय सभा कक्ष मंे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बालाघाट द्वारा 27 दिसंबर को मृणाल मीना कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आर.सी. पटले संभागीय क्षेत्राधिकारी जबलपुर संभाग एवं मेंटर आफिसर शीर्ष बैंक मुख्यालय भोपाल, अभिनव सिंह बघेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेएसके बैंक बालाघाट, पी. जोशी प्र. प्रबंधक लेखा उपस्थित रहे।
जिले की 126 बी-पैक्स समितियांे द्वारा कम्प्यूराईजेशन के क्षेत्र में तातारीख आॅनलाइन कार्य कर रही है जिससे किसानांे द्वारा समितियों के माध्यम से किये जाने वाले संव्यवहार करने के उपरांत उन्हे कम्प्यूराईजेशन पर्ची प्रदाय की जा रही है जिससे पारदर्शिता आ रही है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि बालाघाट जिला पैक्स कम्प्यूराईजेशन में प्रदेश में प्रथम स्थान पर कायम है। जिसके चलते मंचासिन अधिकारियों द्वारा उपस्थित शाखा प्रबंधको एवं अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रशंसा की गई।
रबी ऋण वितरण में लापरवाहीः नोटिस जारी
आर.सी. पटले संभागीय क्षेत्राधिकारी जबलपुर संभाग एवं मेंटर आफिसर शीर्ष बैंक मुख्यालय भोपाल द्वारा समीक्षा में पाया गया कि रबी ऋण वितरण में शाखा प्रबंधक बैहर द्वारा लक्ष्य के अनुरूप कार्य नही करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अमानत संग्रहण में लक्ष्य के विरूद्व पूर्ति नही करने वाली शाखाओं के शाखा प्रबध्ंाको को एक माह का समय दिया गया। शाखाओं में डिपाॅजिट बढ़ाये जाने और खातो को आधार से लिंक समय सीमा में पूर्ण करने, डिमांड नोटिस का शत प्रतिशत तामिली एवं समिति स्तर पर ऋणी सदस्यों का वाट्सग्रुप तैयार कर प्रतिदिन मैसेज भेजे जाने निर्देश दिए। शाखाओं में संधारित एनपीए खातो पर गंभीरता से कार्य किया जावे। डेबिट कार्ड, रूपे केसीसी कार्ड, माईक्रो एटीएम के महत्व को किसानों को समझाये एवं इसके माध्यम से बैंकिंग लेन-देन किये जाने को प्रोत्साहित किये जाने पर जोर दिया गया। श्री पटले ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में और अधिक सदस्यों को जोड़े और अटल पेंशन योजना में प्रदेश में बालाघाट द्वारा सराहनीय कार्य करने पर भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। इसके साथ ही डारमेट खाते,इन आॅपरेटिव खाते को आॅपरेटिव किये जाने, कृषि ऋणांे की मांग वसूली, फसल बीमा,जीएसटी, रिर्टन फाईल, रासायनिम खाद वितरण एवं भण्डारण की समीक्षा शाखावार की गई। इस दौरान कृषि से संबंद्ध गतिविधियों अंतर्गत मध्यमकालीन ऋण वितरण एवं वसूली की शाखा स्तर पर समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जिन कृषक सदस्यों को ऋण दिया गया है वे कालातीत न हो तथा कालातीत सदस्यों से पूर्ण वसूली की जावे। अन्यथा की स्थिति में जवाबदारी तय की जावेगी। उक्त सभी विषयों की प्रत्येक सप्ताह वीसी के माध्यम से भी समीक्षा की जावेगी। समीक्षा बैठक में एम.एल. यादव, श्रीमती सीमा दुबे, आशीष मिश्रा, प्रकाश साहू, श्रीमती लता गौतम, सारंग बिसेन, रौनक चैकसे, अमरेश सिंह परिहार, ऋषि बिसेन, सुनील राहंगडाले, ऋषि हरिनखेड़े, मोरेश्वर फुण्डे, ज्ञानचंद नेवारे, जयकुमार नंदनवार, आई.आर. भगत, मुकेश ठाकरे, रत्नघोष भूरे, अनिरूद्ध वागदे, दीपक देशमुख, राजेश दुबे, दिनदयाल ठाकरे, दिलीप रामटेके, श्रीमती भूमेश्वरी नागेश्वर एवं शाखाओं के पर्यवेक्षक, बैंक कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

