(Suryanshtimes lalbarra balaghat)लालबर्रा_ ब्लाक मुख्यालय की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पाढरवानी लालबर्रा के परिवीक्षा सचिव रणविजय सिंह विगत 10 दिनों से ग्राम पंचायत से लापता हैं जिससे अब नगर मुख्यालय में तरह तरह की चर्चाएं सामने आ रही है। कुछ लोग बिना नाम छापे बता रहे है कि लालबर्रा सचिव रणविजय सिंह द्वारा कुछ लोगों से भारी राशि उधार के रूप में मांगी गई तो कुछ लोगों का कहना है कि काम कराने के नाम पर सचिव रणविजय सिंह ने पैसे मांगे हैं और समय पूर्ण हो जाने के बाद से विगत लगभग 10 दिनों से फरार चल रहा है। जानकारी अनुसार सचिव के ग्राम पंचायत में अनुपस्थित होने पर हितग्राही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए चक्कर काट रहे जिससे हितग्राही में आक्रोश भी उत्पन हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायत पांडरवानी में पदस्थ परिवीक्षा सचिव गत 10, 12 दिनों से ना तो ग्राम पंचायत कार्यालय आ रहा है और ना ही जिस घर में रहता था वहां भी नहीं रह रहा है और सचिव रणविजय सिंह द्वारा बड़ी मात्रा में फोन पे के माध्यम से कुछ लोगो से उधार के नाम पर राशि एकत्रित की गई है।
@सचिव को हटाने पत्र लिख दिया गया है _अनीस खान*
इस संबंध में ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा सरपंच अनीस खान से बताया कि वर्तमान में परिवीक्षाधिन सचिव रणविजय सिंह विगत लगभग 10_12 दिनों से ग्राम पंचायत में बिना सूचना दिए अनुपस्थित है जिससे हितग्राही को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। इसकी सूचना हमारे द्वारा लिखित रूप से मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट एवं जनपद पंचायत कार्यालय लालबर्रा को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *