(suryanshtimes balaghat)कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में 27 दिसंबर को आर.सी. पटले संभागीय वसूली क्षेत्राधिकारी जबलपुर संभाग एवं मेंटर आफिसर शीर्ष बैंक भोपाल द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों, शाखा प्रबंधको, शाखा के लेखापालों की बैठक लेंगे। जिला स्तरीय बैठक के आयोजन के संबंध में बैंक सीईओ अभिनव सिंह बघेल ने बताया कि बैठक में अमानत संग्रहण, रबी ऋण वितरण, वर्ष 2025-26 में कृषि ऋणों के वसूली, शाखा समायोजन, वर्ष 2024-25 के सांविधिक अंकेक्षण के पालन प्रतिवेदन, शाखावार एनपीए, आधार सिडेड खाता, शाखा निरीक्षण, डेबिट कार्ड एवं रूपे केसीसी कार्ड वितरण, माईक्रो एटीएम के माध्यम से रबी 2025-26 में हुए ट्रान्जेक्शन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, डारमेट खाते सबमिट किये जाने, इन आॅपरेटिव खाते को आॅपरेटिव, बी-पैक्स में ईआरपी अंतर्गत प्रतिदिन डे-एण्ड, बी-पैक्स मंे निर्धारित समयावधि मंे जीएसटी एवं इनकम टैक्स रिर्टन फाईल, बी-पैक्स में सदस्य स्तर की वर्ष 2025-26 की कृषि ऋणों की मांग वसूली, रासायनिक खाद वितरण भण्डारण एवं शेष, कृषि से संबंद्ध गतिविधि हेतु मध्यमकालीन ऋण वितरण हेतु वर्ष 2025-26 हेतु प्रदाय लक्ष्य पूर्ति की समितिवार समीक्षा, वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन, काॅमन सर्विस सेंटर, समितियों के आवंटित निरीक्षण की समीक्षा की जावेगी।
इस संबंध में जिला स्तरीय बैठक को लेकर 26 दिसंबर को जिला मुख्यालय में कक्ष प्रमुखों की बैठक ली गई। जिसमें आर.सी. पटले संभागीय वसूली क्षेत्राधिकारी जबलपुर संभाग एवं मेंटर आफिसर शीर्ष बैंक भोपाल एवं बंैक सीईओ अभिनव सिंह बघेल द्वारा कक्षवार कक्ष प्रमुखों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पी.जोशी प्र. प्रबंधक लेखा, श्रीमती सीमा दुबे, एम.एल. यादव, सतीश कोरी, धनेन्द्र कटरे, सारंग बिसेन, रोहित ढोढ़रे, अमरेश सिंह परिहार, राजनंदनी परिहार आदि उपस्थित रहे।

