(Suryanshtimes)बालाघाट _बालाघाट से 25 किलोमीटर दूर दो पहाड़ों के नीचे प्रकृति के गोद में बसे हुए गांगुलपारा डैम के उद्गम स्थल सतनारी वाटरफॉल में बसे गांगुलपारा आदिवासी गांव में हम फाउंडेशन भारत वैन गंगा शाखा बालाघाट द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ ७७ वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस बाबाद हम फाउंडेशन के महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष यूनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि आज बालाघाट से फाउंडेशन के 40 सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग के जज साहिबान रोटरी क्लब के सदस्य एवं गांव के 146 सदस्यों ने सामूहिक रूप से जंगल के अंदर राष्ट्रगान गाकर 77 वे गणतंत्र दिवस को खुशी के साथ मनाया। हम फाउंडेशन भारत की तरफ से गांव के सभी 146 छोटे-बड़े सदस्यों को कंबल स्कूल के बैग्स स्वेटर फल मिठाइयां पेंट शर्ट शाल आदि अन्य समाग्री वितरित की गई । जिलाध्यक्ष श्याम कौशल शाखा अध्यक्ष संदीप नेमा ने बताया कि गांव के सभी बड़ों को यानी 40 परिवारों को छोटेलाल पाचे हम फाउंडेशन के सदस्य की ओर से कंबल वितरित किए गए /पढ़ने वाले ६२बच्चों को स्कूल के बैग्स कंपास किड्स पेन पेंसिल फाउंडेशन के सदस्य के के चेनानी जी द्वारा दिए गए/ प्राइमरी के बच्चों को गरम स्वेटर हम फाउंडेशन के प्रांत के संपर्क प्रमुख उपभोक्ता संरक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष असाटी जी के तरफ से दिए गए/ संपूर्ण उपस्थित लोगों के लिए हम फाउंडेशन के पूर्व जिला महामंत्री फटाका और फटका दर्द गो फार्मेसी के संचालक मोइज सैफी के तरफ से केले फल का वितरण कर बच्चों को नगद राशि के लिफाफे दिए गए /फाउंडेशन की सदस्य शिल्पा राउत के तरफ से पूरे गांव के लिए गरमा गरम जलेबी का इंतजाम किया गया ।सरोज चेनानी के तरफ से संपूर्ण गांव के लिए बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए इस तरह से पूरे गांव को उपहार देकर हर्षौल्लास में डूबा कर सामूहिक रूप से आजादी के बाद जिले के किसी भी पहले गांव ने हम फाउंडेशन के साथियों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान किया गया ।जिससे पूरा गांव झूम उठा खुशियां देखते बनती थी कि आजादी के बाद इन आदिवासियों गरीब लोगों के बीच राष्ट्रीय त्यौहार मनाने कोई संस्था पहुंची हो।एनजीओ के सदस्य भी बेहद खुश थे प्रकृति की गोद में बसे हुए गांव को देखकर जंगल और प्रकृति का मनोहारी दृश्य देखते बनता था ।यकीनंन गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय दिवस में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ जमावड़ा जंगल में एक अलग ही अनुभूति करवाता है। आज के इस आयोजन में हम फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष श्याम कौशल प्रांत के संरक्षक डॉक्टर नरेंद्र हरिन खेड़े शाखा के संरक्षक डॉक्टर जेड एच भारमल शाखा अध्यक्ष संदीप नेमा सचिव रूबी अली उपाध्यक्ष मास्टर दिलीप वडीचार कोषा अध्यक्ष राजेश गांधी चीनू जैन खुर्शीद कुरैशी बिल्किश शेख रेहाना भारमल लताहरीण खेड़े प्रीति कौशल सरोज चैनानी के के चेनानी हाजी फारूक शेख रोटेरियन इंजीनियर इकबाल कुरैशी शिल्पा राउत छाया सेर्वाइ वार जितेंद्र जैन अजय उके प्रेमचंद सेवाई वार शालूगांधी अंसार खान गिरधारीलाल जायसवाल सुरेश टांक रुबीना खान छोटेलाल पाचे विजय गुप्ता सुनंदा गुप्ता प्रिया अमलानी
जिला उपभोक्ता न्यायालय के पीठासीन सदस्य महेश चाडक पीठासीन सदस्य हर्षा विजय वार कावरे बाबू रक्षा मैडम प्रज्ञा मैडम नवीन बाबू फोरम से तथा जैन हॉस्पिटल का स्टॉप संचालक और हम के सदस्य शरद लूटे संचिता गुप्ता खुश हाली पटले परखी मैडम टेकाडी पंचायत के पंच रमजान भाई गांगुलपारा गांव के पंच और जंगल समिति के अध्यक्ष धनीराम मर्सकोले इनका बहुत ही ज्यादा योगदान रह।सभी के लिए वही पर हाजी फारूक के तरफ से भोजन की।व्यवस्था की गई थी।एनजीओ के सदस्यों ने सभी सहयोगी डोनेटर और सहयोगी सदस्यों फोरम के अधिकारियों हॉस्पिटल के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।