शिवम शर्मा एनएसयूआई कार्यकर्ता तथा शिवांशु तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया की 23 अप्रैल 2024 मंगलवार के दिन सरदार पटेल विश्वविद्यालय डूंगरिया बालाघाट से छात्र की दो पहिया वाहन चोरी हो गई इसके पूर्व में भी अन्य छात्रों की गाड़ियां चोरी हुई है जिस पर अभी तक संस्था एवं संचालको के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई छात्रों के द्वारा वारासिवनी में पक्की FIR दर्ज करने पर विश्वविद्यालय द्वारा धमकाया जा रहा है दबाव बनाकर कहा जा रहा है कि FIR वापस ले लो तथा यह भी कहा जा रहा है FIR वापस लेने के बाद आपकी 1 वर्ष की फीस माफ कर देंगे इनके इस रवैया से प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं सरदार पटेल विश्वविद्यालय का हाथ इस चोरी में है जिन छात्रों की गाड़ी चोरी हुई है वह छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है जिसमें एक छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की है प्रशासन से मांग की गई है दो पहिया वाहन जल्द से जल्द दिलवाई जाए नहीं तो तीन दिनों के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो संगठन धरना प्रदर्शन करेगा वीडियो attached
