Day: 26 December 2025

🙏धम्म कार्य में तहसील शाखा किरनापुर को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित कल दिनांक25/12/2025 को धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला शाखा बालाघाट की आवश्यक मासिक बैठक संस्था के राज्य शाखा मप्र के अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढ़ेंगरे जी के मुख्यातिथी में,खुशियाल मेश्राम जिला उपाध्यक्ष एवं बौद्धाचार्य बालाघाट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख अतिथि के रूप में आयुनी हेमलता डोंगरे प्रदेश उपाध्यक्ष मप्र,आर के कटाने प्रदेश सचिव मप्र,धर्मेंद्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव,शैलेश सुखदेवे जिला उपाध्यक्ष,सचिव एन के मेश्राम कांटेक्टर ,अशोक गेडाम जिला ऑडिटर शामिल थे,जिसमें बालाघाट नगर कोषाध्यक्ष आयुनी पूर्णिमा गणवीर,लांजी तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार भीमटे,सदस्य लक्ष्मण बोरकर,किरनापुर तहसील अध्यक्ष दूरेन्द्र सावनकर,कोषाध्यक्ष गौतम भीमटे,वारासिवनी महामंत्री अभिराज मेश्राम, बालाघाट संगठक किशोर कुमार भीमटे,कविता गोंडाने सदस्य, भालवा सर्कल से नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र रंगारे सचिव प्रभुराज खोबरागड़े,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।बैठक मेंसभीबिंदुओं(प्रस्तावों)पर चर्चा कर पारित किए गए,जिसमें मुख्य रूप से दिनांक 7 फरवरी 2026 को त्यागमूर्ति माता रमाई आंबेडकर जी की जयंती समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास सम्पन्न करना,भूटान एवं बुद्धगया,काठमांडू धम्म यात्रा में संस्था के पदाधिकारी एवं समाज के धम्म बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल कर बुद्ध संस्कृति से अवगत कराना,आने वाले तथागत बुद्ध जयंती के अवसर पर लांजी मुख्यालय में 10 दिवसीय श्रामनेर/बौद्धाचार्य एवं जिले मे की कमसे कम 6 तहसील/सर्कल मुख्यालय में दस दिवसीय उपासीका धम्म प्रशिक्षण शिविर आयोजन पर भी चर्चा की गई,अंत में वर्ष विगत दो माह में संस्था के उत्कृष्ट कार्य के लिए तहसील किरनापुर को प्रथम,द्वितीय वारासिवनी,तृतीय स्थान पर लांजी तहसील का चयन कर सभी का स्मृति चिन्ह एवं पंचशील पट्टिका से तहसील अध्यक्ष आद.दुरेन्द्र सावनकर जी,अभिराज मेश्राम जी,प्रमोद कुमार भीमटे जी का सम्मान किया। चिन्ह देकर एवं पंचशील पट्टिका से सम्मान किया गया,सर्कल शाखा भालवा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.सुभाष चंद्र रंगारे जी का भी सम्मान किया गया। किरनापुर शाखा द्वारा 5 ग्राम ,1 सर्कल शाखा,25 सक्रिय सदस्य,एवं सैकड़ों साधारण सदस्य बनाकर अपना प्रथम स्थान बनाया,आनेवाले माह में सभी शाखाओं ने संस्था के धम्म कार्य निरंतर करना होगा,जिला शाखा की बैठकों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से देना होगा,ताकि संस्था बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब के सम्यक संकल्प को पूरा कर सके। उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखा सम्मान का यह क्रम निरंतर जारी रखा जाएगा अंत में अतिथियों ने सभी से संस्था के बायलॉज(संविधान)के अनुसार धम्म कार्य करने हेतु निर्देशित किया।🙏*

पांडरवानी सचिव रणविजय सिंह दस दिनों से लापता, हितग्राही परेशान(जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए चक्कर काट रहे हितग्राही)

(Suryanshtimes lalbarra balaghat)लालबर्रा_ ब्लाक मुख्यालय की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पाढरवानी लालबर्रा के परिवीक्षा सचिव रणविजय सिंह विगत 10 दिनों से ग्राम पंचायत से लापता हैं जिससे अब नगर मुख्यालय…

जेएसके बैंक की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आजसंभागीय वसूली क्षेत्राधिकारी एवं मेंटर आफिसर आर.सी. पटले लेंगे बैठकबैंक सीईओ अभिनव सिंह बघेल ने दिए निर्देश

(suryanshtimes balaghat)कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में 27 दिसंबर को आर.सी. पटले संभागीय वसूली क्षेत्राधिकारी जबलपुर संभाग एवं मेंटर आफिसर शीर्ष बैंक भोपाल द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय…