Day: 22 December 2025

उर्स तारीख 26, 27 दिसम्बर 2025उर्स मुबारकवर्ष ५२ वा वर्षहज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ अजमेरी रह.

बमुकाम दरबार हज़रत हक्कू शाह बाबा चिश्ती रह. मेन रोड, बालाघाट (म.प्र.)कुबूल नज़र हो, मकबूल बंदगी हो जाये। न हाजरी हो तो इस तरह हाज़री हो जाये ।।उर्स तारीख 26,…

युवक युवती परिचय सम्मेलन वारासिवनी में सम्पन्नदि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया समाज के प्रत्येक कार्य हेतु सजग-डॉ.चरनदास ढेंगरे*🙏 दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया तहसील एवं नगर शाखा वारासिवनी जिला बालाघाट मप्र द्वारा अभिनंदन लॉन,वारासिवनी में युवक युवती परिचय सम्मेलन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चरनदास ढेंगरे जी के मुख्यातिथ्य में,आर डी बनसोड जी तहसील अध्यक्ष वारासिवनी के अध्यक्षता में तथा प्रमुख अतिथि आर के कटाने प्रदेश सचिव,धर्मेंद्र कुरील पूर्व प्रदेश सचिव,महेश सहारे प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी गोवारी समाज बालाघाट,राजकपूर कामडे प्रदेश कार्य.सचिव, आयुनी प्रमिला चौहान जिला कोषाध्यक्ष,राजकुमार मंडाले जिलाध्यक्ष मंडला,जिला सिवनी जिलाध्यक्ष एड.सुनील वासनिक,जिला उपाध्यक्ष- खुशीयाल मेश्राम, देवानंद रंगारे,शैलेश सुखदेवे जी,आर डी देशभरतार बैहर,आनंद वैध बालाघाट,संस्था के तहसील अध्यक्ष बालाघाट योगराज ऊके,किरनापुर दुरेन्द्र सावनकर, खैरलांजी कैलाश भोरजार,बैहर के आर सोनटक्के,लालबर्रा प्रहलाद मेश्राम आदि तहसील एवं भालवा सर्कल अध्यक्ष डॉ सुभाषचंद्र रंगारे जी सहित प्रमुख पदाधिकारियों एवं जिला बालाघाट,गोंदिया छत्तीसगढ़ एवं मप्र के विभिन्न जिलों से आए हुए युवक युवतियों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ,जिसमें 140 युवक युवतियों ने भाग लिया सर्वप्रथम सामूहिक पूजा वंदना के पश्चात मंचासिन सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।सभी अतिथियों ने सम्मेलन,संगठन तथा समाज की समस्या के ऊपर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि डॉ चरनदास ढेंगरे जी ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि समाज के प्रत्येक परिवार में विवाह योग्य युवक युवतियां हैं,उन्हें योग्य जीवन साथी के चयन हेतु इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं,वैसे ही समाज के हर कार्य जैसे किसी भी प्रकार की समस्याएं हो या सुख के पल हो भारतीय बौद्धों की यह राष्ट्रीय धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया अर्थात भारतीय बौद्ध महासभा हर पल सजग रहकर समाज के साथ होती है,सभी ने इससे जुड़कर आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए़,सभी ने अपना मंच में अपना परिचय दिया,इस सफल आयोजन में सैकड़ों की संख्या में अनुयायि शामिल थे।इस आयोजन की सब ओर प्रशंसा हो रही हैं।आम जन के सुविधा हेतु स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है,जो 15 जनवरी तक सबको शुल्क के साथ उपलब्ध हो सकेगी।इस सफल आयोजन का संचालन अभिराज मेश्राम महामंत्री,दूसरे सत्र में मनोज भालाधारे नगर महामंत्री,तीसरे सत्र में धर्मेंद्र घोड़ेसवार उपाध्यक्ष,चौथे सत्र में गजानन मेश्राम द्वारा किया गया,प्रस्तावना मुकेश पटले नगर अध्यक्ष एवं उत्तम मेश्राम सचिव द्वारा पेश की गई तीस आयोजन को सफल करने हेतु डी डी भालेकर,सुनील घोड़ेसवार,अशोक वासनिक,रघुवीर मेश्राम,विनय ऊके,राजेश दरवडे,प्रयास मेश्राम, विश्वमाला घरडे,सुचिता डोंगरे,यमुना ताई तिरपुडे,शोभा बांसोड़,पूर्णिमा मेश्राम,अंजू घोड़ेसवार,संगीता गजभिए आदि नगर एवं तहसील वारासिवनी के पदाधिकारी कार्यकर्ता ओ का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के अध्यक्ष आर डी बनसोड़ जी ने सभी प्रति मंगल कामनाएं कर आभार प्रकट किया

अभिराज मेश्रामतहसील महासचिव वारासिवनी